मोबाइल

Redmi Note 8 Pro का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Redmi Note 8 Pro का Coral Orange कलर लॉन्च कंपनी ने ट्वीट करके दी नए कलर वेरिएंट की जानकारी 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं फोन
1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2020, 11:36 AM IST
Redmi Note 8 Pro Coral Orange variant Launched, Price, Features
Redmi Note 8 Pro Coral Orange variant Launched, Price, Features

नई दिल्ली। Xiaomi ने रेडमी नोट 8 प्रो (Redmi Note 8 Pro) को नए कोरल ऑरेंज कलर वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ग्लोबल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। गौरतलब है इससे पहले कंपनी ने फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद इसे 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि लॉन्चिंग कीमत 14,999 रुपये रखी गयी थी। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये है।

Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 8 प्रो में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 पर काम करता है। फोन में कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को खास करके गेंम खेलने के लिए तैयार किया गया है। Redmi Note 8 Pro को ओशियन ब्लू , शैडो ब्लैक, गामा ग्रीन, डार्क सी ब्लू और हैलो व्हाइट ह्यू कलर वेरिएंट में भी खरीद सकते हैं।

Redmi Note 8 Pro बैटरी व कैमरा

फोन के रियर में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा व चौथा 2-2 मेगापिक्सल वाले कैमरे हैं। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गयी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। ऑडियो के लिए 3.5एमएम का हेडफोन जैक और रिमोट के लिए IR ब्लास्टर का भी सपोर्ट है।

Published on: