मोबाइल

चार कैमरे वाला Redmi Note 9 Pro लॉन्च, Snapdragon 720G SoC से लैस

Redmi Note 9 Pro भारत में लॉन्च octa-core Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद

less than 1 minute read
Redmi Note 9 Pro

नई दिल्ली: Redmi Note 9 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये हैंडसेट Redmi Note 8 Pro का अपग्रेड वर्जन है और इसमें भी Redmi Note 9 Pro Max की तरह डॉट डिस्प्ले दिया गया है और फ्रंट में इंन डिस्प्ले सिंगल कैमरा मौजूद है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक, टाइप सी चार्ज और नीचे की ओर स्पीकर और फोन के साइट में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस डिवाइस की भारत में सेल 17 मार्च से शुरू हो रही है और ग्राहक इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

Redmi Note 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गयी है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्पीड के लिए इसमें octa-core Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में NAVIC का स्पोर्ट दिया गया है। फोन को 4GB रैम 6GB रैम दिया गया है और इसके साथ 64GB और 128 स्टोरेज मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। इन दोनों की कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 15,999 रुपये रखी गयी है।

Redmi Note 9 Pro कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 48-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा व चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Published on:
12 Mar 2020 01:15 pm
Also Read
View All