Redmi Note 9 Pro Max की आज पहली सेल लॉन्चिंग कीमत से महंगा बेचा जाएगा स्मार्टफोन Mi.com और Amazon पर दोपहर 12 बजे से शुरु होगी सेल फोन में Qualcomm Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल
नई दिल्ली। शाओमी स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स आज पहली बार सेल में ( Redmi Note 9 Pro Max First Sale ) उपलब्ध होगा। ग्राहक कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Amazon से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि फोन को सिर्फ वो लोग ही ऑर्डर कर सकते हैं जो ऑरेंज या ग्रीन जोन में रहते हैं। बता दें कि जीएसटी बढ़ने के बाद कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत 1000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब Redmi Note 9 Pro Max के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज मॉडल को क्रमश: 16,499 रुपये , 17,999 रुये और 19,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि लॉन्चिंग कीमत क्रमश: 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये रखी गयी थी।
Redmi Note 9 Pro Max Specifications
इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Triple Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है। स्पीड के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन Android 10 पर रन करता है। इस फोन में NAVIC का स्पोर्ट दिया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते है। ये फोन Aurora Blue, Glacier white और Interstellar Black कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।
Redmi Note 9 Pro Max Camera
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला f/1.89 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा व चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का इन डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।