मोबाइल

4,000mah बैटरी के साथ Samsung Galaxy A11 लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy A11 लॉन्च स्मार्टफोन में 1.8GHz octa-core चिपसेट का इस्तेमाल Android 10 ओएस पर काम करता है फोन

2 min read
Samsung Galaxy A11 launched with 4,000mah Battery
Samsung Galaxy A11

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy A सीरीज के नए स्मार्टफो गैलेक्सी ए11 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने वियतनाम की आधिकारिक वेबसाइट पर Samsung Galaxy A11 को लिस्ट किया गया है। फिलहाल कंपनी की ओर से कीमत व सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को भारत में अप्रैल में पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से मोबाइल कंपनी अपने फोन को ऑनलाइन ही लॉन्च करना अच्छा ऑप्शन मान रही हैं।

Samsung Galaxy A11 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी+ Infinity-O डिजाइन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। स्पीड के लिए स्मार्टफोन में 1.8GHz octa-core चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy A11 दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी और 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन Android 10 ओएस पर काम करता है। ग्राहकों को फोन ब्लैक, व्हाइट, रेड और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy A11 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला f/1.8 अर्पचर के साथ 13-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा f/2.2 अर्पचर के साथ 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और तीसरा f/2.4 अर्पचर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4,000mah की बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Published on:
14 Mar 2020 01:52 pm