मोबाइल

Samsung Galaxy A20 लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy A20 लॉन्च। 14,900 रुपये रखी गयी Galaxy A20 की कीमत। पावर के लिए मिलेगी 4000mAh की बैटरी।
less than 1 minute read
Samsung Galaxy A20
Samsung Galaxy A20 लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: सैंमसंग ने Samsung Galaxy A सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A20 को आज रुस में लॉन्च किया है। बता दें कि सैमसंग ने amsung Galaxy A30 और amsung Galaxy A50 को पहले ही भारत में लॉन्च कर दिया है। Galaxy A20 को रुस में 13,990 RUB (करीब 14,900 रुपये) में उतारा है। माना जा रहा है कि कंपनी भारत में इसे जल्द ही लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy A20 के स्पेसिफिकेश की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की सुपर AMOLED इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन 1560×720 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 7884 SoC का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने फोन को फिलहाल 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में ही लॉन्च किया है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड के मदद से 512GB तक बढ़ सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A20 के रियर में पहला कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के बैक में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी है,लेकिन ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता है।

Published on:
19 Mar 2019 03:45 pm