मोबाइल

6GB रैम व 4 कैमरे वाले Samsung के इस स्मार्टफोन की कीमत में 1000 रुपये की हुई कटौती

Samsung Galaxy A31 की कीमत में कटौती फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मौजूद हैंडसेट में MediaTek Helop P65 SoC का इस्तेमाल

2 min read
Samsung Galaxy A31 Price Cut in India, Specifications, Details

नई दिल्ली। Samsung Galaxy A सीरीज के तहत पिछले महीने यानी जून में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A31 की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है। अब ग्राहक इस स्मार्टफोन को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, जबकि पहले 21,999 रुपये कीमत रखी गयी थी। कंपनी ने फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें ग्राहकों को तीन कलर ऑप्शन प्रिज्म क्रश ब्लू, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट शामिल है। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के साथ कंपनी के ई-स्टोर ( Samsung Galaxy A31 Sale) से खरीद सकते है।

Samsung Galaxy A31 स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.4 इंच के FHD+ Infinity-U s-AMOLED डिस्प्ले है और इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,040 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्पीड के लिए हैंडसेट में MediaTek Helop P65 SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर रन करता है। इसमें म्यूजिक लवर्स के लिए डॉल्वी एटमस फीचर भी दिया गया है। फोन में ड्यूल सिम कार्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, तीसरा 5-मेगापिक्सल का डेप्थ और चौथा 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए USB Type C, 3.5mm ऑडियो जैक, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन ऑन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Knox सिक्युरिटी फीचर्स के साथ आता है। बता दें कि ये फोन Galaxy A30 का अपग्रेड वर्जन है और इसे पिछले साल 16,990 रुपये की कीमत में उतारा गया था।

Published on:
13 Jul 2020 12:57 pm
Also Read
View All