मोबाइल

Samsung Galaxy M30s का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, 14 मार्च से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

Samsung Galaxy M30s का 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल पावर के लिए 6,000MAH की बैटरी मौजूद

less than 1 minute read
Samsung Galaxy M30s

नई दिल्ली: Samsung Galaxy M30s के 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नई वेरिएंट की कीमत भारत में 14,999 रुपये रखी गयी है। नए वेरिएंट को कंपनी ने थ्री ड्यूल टोन कलर में उतारा है, जिसमें ओपल ब्लैक, सैफियर ब्लू और ग्रीन कलर शामिल हैं। इस वेरिएंट की सेल भारत में 14 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक फोन को कंपनी की ई-शॉप समेत ऑनलाइन साइट्स से खरीद सकते हैं।

लॉन्चिंग के दौरान इस फोन 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया था। इसकी कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये रखी गयी है। ये फोन Pearl White, Opal Black और Sapphire Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M30s Specifications

स्मार्टफोन में 6.4-इंच फुल एचडी इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इसमें HD कंटेंट प्लेबैक के लिए Widevine L1 का सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड सैमसंग के One UI पर चलता है। स्मार्टफोन में ARM Mali G72 MP3 GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है। फोन ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में एसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 512GB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6,000MAH की बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें Type-C चार्ज दिया गया है।

Published on:
12 Mar 2020 10:37 am
Also Read
View All