मोबाइल

Samsung Galaxy M30s के दाम में 2000 रुपये की कटौती, जानिए नई कीमत

Samsung Galaxy M30s की कीमत में 2000 रुपये की कटौती 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं Galaxy M30s ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read
Samsung Galaxy M30s

नई दिल्ली: Samsung Galaxy M30s खरीदने का खास मौका है। ऑनलाइन इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत में कटौती के बाद 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि अभी तक फोन को 13,999 रुपये में बेचा जा रहा था। वहीं 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी इसपर 2000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस हैंडसेट को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। ये फोन Pearl White, Opal Black और Sapphire Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M30s Specifications

स्मार्टफोन में 6.4-इंच फुल एचडी इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इसमें HD कंटेंट प्लेबैक के लिए Widevine L1 का सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड सैमसंग के One UI पर चलता है। स्मार्टफोन में ARM Mali G72 MP3 GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है। फोन ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में एसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 512GB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

Samsung Galaxy M30s Camera

फोटोग्राफी के लिए रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6,000MAH की बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें Type-C चार्ज दिया गया है।

Published on:
29 Jan 2020 05:13 pm
Also Read
View All