मोबाइल

Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू

Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च फोन की प्री-बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू 3 फरवरी से Galaxy Note 10 Lite बिक्री के लिए उपलब्ध

less than 1 minute read
Samsung Galaxy Note 10 Lite Launched in India

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy Note 10 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले फोन को ग्लोबली मार्केट में Samsung Galaxy S10 Lite के साथ पेश किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन में अफोर्डेबल प्राइस रेंज के साथ प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं और सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले के साथ है। फोन की प्री-बुकिंग दोपहर 2 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है, वहीं इसकी बिक्री 3 फरवरी 2020 से होगी।

कीमत

Samsung Galaxy Note 10 Lite के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 40,999 रुपये है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

Samsung Galaxy Note 10 Lite स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका रिजॉल्यूशन (1080 x 2400 ) पिक्सल है। फोन के साथ S-Pen भी दिया गया है। Galaxy Note 10 Lite को भी तीन ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर ऑप्शन्स के साथ खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite कैमरा

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला f/1.7 लैंस के साथ 12 मेगापिक्सल, दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गयी है। फोन की लंबाई और चौड़ाई 76.1 x 163.7 x 8.7mm है और पूरा वजन 199 ग्राहक का है।

Published on:
21 Jan 2020 02:32 pm
Also Read
View All