मोबाइल

Samsung Galaxy S20 FE भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसकी क़ीमत के बारे में..

Galaxy S20 FE की प्री बुकिंग भारत में 9 अक्टूबर से शुरू होगा Galaxy S20 FE में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है
less than 1 minute read
Samsung Galaxy S20 FE launched in India
Samsung Galaxy S20 FE launched in India

नई दिल्ली। साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सैमसंग का एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। Samsung Galaxy S20 FE नाम से आने वाले इस समार्ट फोन को 8 जीबी रैम +128 जीबी के साथ पेश किया जाएगा। S20 FE स्मर्टफोन गैलेक्सी एस20 का फैन एडिशन है। जो केवल आपको एक ही वेरियंट स्टोरेज के साथ आपको मिलेगा।

भारत में इस नए स्मार्ट फोन की कीमत सामने आते ही लोग बुकिंग तक करने लगे है। Galaxy S20 FE की शुरुआती क़ीमत 49,999 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए प्री बुकिंग ऑफर्स भी दे रही है। इस फोन को आप यदि लेना चाहते है तो 9 अक्टूबर आप ऑनलाइन बुक कर सकते है। पहले से बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को 8,000 रुपये तक का फ़ायदा होगा। इसके लिए आपको 4000 रुपये का अपग्रेड बोनस और 4,000 रुपये तक का कैशबैक HDFC क्रेडिट कार्ड की ओर से दिया जाएगा।

Galaxy S20 FE स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच की फ़ुल एचडी डिस्प्ले के साथ पेश किए जाने वाले इस स्मार्ट फोन में 4,500mAh पावर की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफ़ोन में माइक्रो एसडी कार्ड लगा हुआ है जिसके ज़रिए आप इसे बढ़ा सकते है। Galaxy S20 FE में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। जिसमें फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फ़ी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 32 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट है

Updated on:
07 Oct 2020 03:48 pm
Published on:
07 Oct 2020 03:43 pm