मोबाइल

आईफोन एक्स बेहतर है या फिर सैमसंग गैलेक्सी एस9, यहां जानें

एप्पल आईफोन एक्स बेहतर है या फिर सैमसंग गैलेक्सी एस 9, यहां हम दोनों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानेंगे।
2 min read
Mar 23, 2018
Iphone x vs Galaxy S9

अगर किसी से पूछा जाए कि सबसे इस समय सबसे ज्यादा बेहतरीन फोन कौन सा है तो जाहिर सी बात सभी आईफोन एक्स की ही नाम लेंगे। एप्पल आईफोन लोगों की पसंद अपने अलग और बेहतरीन फीचर्स की वजह से बनते हैं। हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस9 लॉन्च किया है। यहां हम जानेंगे कि आईफोन एक्स ज्यादा बेहतरीन है या फिर सैमसंग गैलेक्सी एस9

आईफोन एक्स में 1125×2436 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 5.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 1440×2960 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 5.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। तो डिस्प्ले के मामले में सैमसंग आईफोन एक्स को मात देता है।

आईफोन X में 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए नहीं बढ़ा सकते जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

आईफोन एक्स में 2716 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 3000 एमएएच की बैटरी है, यहां भी सैमसंग एप्पल पर भारी है।

आईफोन एक्स में 12 मेगापिक्सल का रियर और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 12 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

आईफोन एक्स में फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी सिस्टम दिया गया है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस 9 में आईरिस स्कैनिंग, फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी और फिंगर प्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेंसर के मामले में भी सैमसंग एप्पल पर भारी है।

आईफोन आईओएस वी11.0.1 के साथ एक्स हैक्सा कोर पर रन करता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस9 1.7 जीएचजेड ऑक्टाकोर प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 8.0 पर रन करता है

आईफोन एक्स 64जीबी वेरिएंट की कीमत 84,000 रुपये के करीब और 258 जीबी वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये के करीब है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत 50 हजार रुपये के करीब है।

Published on:
23 Mar 2018 09:43 am