आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर तमाम बिल चुकाते हैं। साथ ही अपने फोन में इंटरनेट के इस्तेमाल से आप कई सारे जरूरी काम भी करते हैं।
नई दिल्ली: इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में मोबाइल फोन हमारी ऐसी जरूरत बन गई है कि इसके बिना रह पाना अब नामुमकिन सा लगता है। इसके साथ-साथ फोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए इसके सुरक्षा को लेकर भी परेशानी बढ़ गई है। वहीं, हमारे बैंक डिटेल्स से लेकर ईमेल जैसी जरूरी चीजों की जानकारी हमारे फोन में ही रहती है। ऐसे में अगर कभी आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे रहे जिसे फॉलो कर के आप अपना फोन सुरक्षित रख सकते हैं।
1. अपने स्मार्टफोन को सेफ रखने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन का होम स्क्रीन लॉक करके रखना होगा। हालांकि, अभी के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी को लेकर कई सारे नए-नए विकल्प भी जोड़े जा रहे हैं। किसी भी स्मार्टफोन का होम स्क्रीन सबसे पहला रास्ता होता है उसके साथ छेड़-छाड़ करने के लिए।
2. हमारे स्मार्टफोन में कई सारे ऐसे ऐप्स होते हैं जिसे चाह कर भी हम नहीं चाहते की कोई दूसरा उसे खोल कर देखे। ऐसे में आप अपने उन ऐप्स पर भी पासवर्ड से लॉक करके रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके फोन में मौजूद जरूरी चीजें सेफ रहेंगी।
3. आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर तमाम बिल चुकाते हैं। साथ ही अपने फोन में इंटरनेट के इस्तेमाल से आप कई सारे जरूरी काम भी करते हैं। ऐसे समय में आप देखते होंगे की उसमें कई तरह के पॉप-अप आते रहते हैं। इन पॉप-अप के जरिए हैकर आपके स्मार्टफोन के साथ छेड़-छाड़ भी कर सकते हैं। ऐसे में आप गलती से भी इन लिंक्स पर कभी क्लिक ना करें।
4. कई ऐसे यूजर्स होते हैं जो मुफ्त के वाई-फाई या पब्लिक नेट कनेक्शन का इस्तेमाल अक्सर करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इसे तुरंत बंद कर दें और अपने खुद का डेटा पैक खर्च करें। क्योंकि, फ्री वाई-फाई के चक्कर में आपका फोन कोई भी हैकर हैक कर सकता है।
5. अपको अपने मोबाइल फोन के नेटवर्क को सुरक्षित रखना होगा। इसके लिए आप हॉटस्पॉट जैसे फंक्शन पर पासवर्ड डालकर रखें। इससे आपका फोन को सुरक्षित रहता है, नहीं तो फोन का फिजिकल मैप पता करके हैकर आपके फोन को हैक कर सकता है।