मोबाइल

48MP कैमरे वाला Motorola One Vision आज भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Motorola One Vision आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च One Vision को आज दिल्ली में हो रहे इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा ये 48MP रियर कैमरा और 25MP सेल्फी कैमरे से है लैस
2 min read
motorola
48MP कैमरे वाला Motorola One Vision आज भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

नई दिल्ली:Lenovo की स्वामित्व वाली कंपनी motorola अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन One Vision को आज भारत में लॉन्च करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया है, जहां दोपहर 12 बजे इस स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 48MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए भी पहला पंच Hole 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पहले ही ब्राजील में लॉन्च किया जा चुका है जिसकी वजह से इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से पर्दा पहले ही उठा दिया गया है।

Motorola One Vision कीमत

कंपनी ने इस हैंडसेट को सिर्फ एक ही वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 299 यूरो करीब (23,500 रुपये) है। अब भारत में आज इस स्मार्टफोन को कितनी कीमत में पेश किया जाता है इसकी जानकारी तो लॉन्चिंग के बाद ही सामने आएगी। हैंडसेट को पहले Brown और Sapphire Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जा चुका है। उम्मीद है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिज्योलेशन (1080 x 2340) पिक्सल है। फोन में Exynos 9609 चिपसेट दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड 9 पाई दिया गया है जो स्टॉक एक्सपीरिएंस के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, सेकंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर का है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W टर्बो पावर चार्जिंग के साथ आती है।

Published on:
20 Jun 2019 10:55 am