मोबाइल

Realme 5 Pro आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, Jio की तरफ से मिल रहा 7,000 रुपये का बेनिफिट

Realme 5 Pro को Flipkart और Realme.com से खरीदा जा सकता है यहां जानें Realme 5 Pro के साथ मिल रही ऑफर्स की लिस्ट
2 min read
realme.jpg

नई दिल्ली: Realme 5 Pro को आज फिर से एक बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑनलाइन साइट Realme.com से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके ख़ासियत की बात करें तो इसमें क्वॉर्ड रियर कैमरा सेटअप और 4035 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Realme 5 Pro कीमत और ऑफर्स

Realme 5 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की 16,999 रुपये रखी गयी है। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो की ओर से 7,000 रुपये बेनिफिट मिलेगा जिसका फायदा आप कंपनी की साइट से खरीदारी करने पर उठा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई और चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर अतिरिक्त छूट का फायदा उठा सकते हैं।

Realme 5 Pro स्पेसिफिकेशंस

Realme 5 Pro में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है। फोन में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,035 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। रिटेल बॉक्स में 20 वॉट का चार्जर मिलेगा।

Realme 5 Pro कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। पहला फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.25 अपर्चर व 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल, तीसरा व चौथा कैमरा एक्सट्रीम क्लोज-अप व पोर्टेट शॉट्स के लिए 2+2 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Published on:
23 Sept 2019 11:36 am