Twitter ने अपने यूजर्स के लिए Twitter Lite App लॉन्च किया है, जो साइज में छोटा है और डेटा भी कल लेता है। हालांकि यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। ट्विटर का कहना है कि इससे डेटा की कम खर्च होगा और नेट की स्पीड कम होने के बाद भी यह तेजी से काम करेगा। आगे कहा कि पिछले साल इसे मोबाइल वेब ब्राउजर के लिए पेश किया गया था और अब इसे गूगल प्ले स्टोर पर उतारा गया है।