Vivo S1 की भारत में सेल Flipkart, Amazon और वीवो के ई-स्टोर से खरीद सकते हैं फोन
नई दिल्ली: Vivo S1 को आज भारत में सेल के लिए लगाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को पहली बार बिक्री के लिए Flipkart, Amazon और वीवो के ई-स्टोर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। वीवो एस1 की शुरूआती कीमत 17,990 रुपये है और इसमें पावर के लिए 4,500mah की बैटरी दी गयी है।
वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है और वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर रन करता है। हैंडसेट में एक साथ दो सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्टफोन को दो अलग-अलग रैम वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। इस वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 17,990 रुपये, 18,990 रुपये और 19,990 रुपये है।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला कैमरा एफ/ 1.78 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.2 अपर्चर व वाइड-एंगल के साथ 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर और वजन 179.5 ग्राम है।