मोबाइल

Vivo V15 Pro की आज भारत में ओपन सेल, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

Vivo V15 Pro को आज भारत में ओपन सेल में बेचा जा रहा है।इसे ग्राहक Amazon, Flipkart या फिर कंपनी के ऑनलाइन शॉप से खरीद सकते हैं।

2 min read
Vivo V15 Pro की आज भारत में ओपन सेल, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

नई दिल्ली:vivo v15 pro को आज भारत में ओपन सेल में बेचा जा रहा है।इसे ग्राहक Amazon, Flipkart या फिर कंपनी के ऑनलाइन शॉप से खरीद सकते हैं। ग्राहकों को फोन ब्लू और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि दुनिया का यह पहला स्मार्टफोन है जिसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। भारत में फोन को 28,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।

ऑफर

फोन के ऑफर्स की बात करें तो इसे नो ईएमआई कॉस्ट के तहत मात्र 963 रुपये में खरीद सकते है। इसके अलावा HDFC ग्राहकों को 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसके तहत यूजर्स को 2,000 रुपये का फायद होगा।

स्पेसिफिकेशन

Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। साथ ही फोन में इनडिस्प्ले फिंगर प्रिट सेंसर दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 675 AIE octa core का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इस फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। जरूरत पडने पर स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा दो सिम को सपोर्ट करता है। पावर के लिए फोन में 3700mAh की बैटरी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट में फोन 24 फीसदी चार्ज हो जाता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के रियर में 3 कैमरे दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 1 कैमरा दिया गया है। रियर की बात करें तो पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है।

Published on:
06 Mar 2019 01:36 pm
Also Read
View All