मोबाइल

Vivo Y11 और Vivo Y19 स्मार्टफोन लॉन्च, 22 अक्टूबर से शुरू होगी सेल

Vivo Y11 और Vivo Y19 स्मार्टफोन लॉन्च स्मार्टफोन में 6.35-इंच की HD+ डिस्प्ले है Snapdragon 600 चिपसेट का इस्तेमाल

2 min read

नई दिल्ली: Vivo Y11 और Vivo Y19 स्मार्टफोन वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। साल 2015 में लॉन्च हुए Vivo Y11 का ये हैंडसेट अपग्रेड वर्जन है। वियतनाम में इस स्मार्टफोन की सेल 22 अक्टूबर से शुरू होगी। दोनो ही हैंडसेट में पावर के लिए 5000Mah की बैटरी दी गयी है। विस्तार से जानिए दोनों हैंडसेट के फीचर्स

Vivo Y11 2019 स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.35-इंच की HD+ डिस्प्ले दी है जिसका रेज्यूलेशन 720 x 1440 पिक्सल है। इस फोन में V-शेप की नॉच डिस्प्ले दी गयी है। स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के लिए Qualcomm Snapdragon 439 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और फोन Adreno 505 GPU पर रन करता है। कंपनी ने इस हैंडसेट को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है।

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13-मेगापिक्सल और दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है जो 10W फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। अगर अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में VoLTE, Dual SIM स्लॉट, WiFi, Bluetooth 5.0, और GPS के साथ A-GPS भी दिया गया है।

Vivo Y19 2019 स्पेसिफिकेशंस

इस हैंडसेट में 6.53-इंच की full HD+ डिस्पले दी गयी है और फोन Snapdragon 600 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इस फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। हालांकि इस कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में VoLTE, Dual SIM स्लॉट, WiFi, Bluetooth 5.0, और GPS के साथ A-GPS फीचर दिया गया है।

Published on:
19 Oct 2019 01:05 pm
Also Read
View All