
नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) समय-समय पर मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहता है। हाल ही में वीवो ने चीन में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Vivo Y71t है। यह वीवो की Y सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।
फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है वीवो (Vivo) के Vivo Y71t स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स पर।
कीमत, सेल और भारत में उपलब्धता
Vivo Y71t के 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,799 चाईनीज़ युआन यानि की 21,022 रुपये और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,999 चाईनीज़ युआन यानि की 23,375 रुपये है। Vivo Y71t को 1 नवंबर से चीन में खरीदा जा सकता है और इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।