स्मार्टफोन में आपको बड़े डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसकी कीमत करीब 15,900 रुपये है।
नई दिल्ली: Vivo ने अपने वाई सीरीज़ का विस्तार करते हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y93 को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की तरफ से पेश किया गया यह बजट स्मार्टफोन छोटे नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में आपको बड़े डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसकी कीमत करीब 15,900 रुपये है। ग्राहक इसे स्टारी नाइट और रेड कलर रंग ऑप्शन में खरीद सकते हैं। भारत में इसके लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं वीवो के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स।
Vivo Y93 स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन (720x1580 पिक्सल) है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपॉर्ट करने वाला यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड फनटच ओएस 4.5 पर चलता है।
Vivo Y93 कैमरा
Vivo Y93 के कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में फेज-डिटेक्शन ऑटोफोकस और एआई-पोर्टेट मोड फीचर दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरे में फेस वेक, एआई ब्यूटिफिकेशन और एआर स्टिकर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई93 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ओटीजी सपॉर्ट दिए गए हैं। हैंडसेट में फेशियल रिकग्निशन टेक्नॉलजी दी गई है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। पावर के लिए फोन में 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है।