मोबाइल

Vivo Z1x कल पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, यहां से खरीदारी करने पर मिलेगा ऑफर्स का फायदा

Flipkart और Vivo.com पर सेल के लिए उपलब्ध होगा Vivo Z1x Reliance Jio की तरफ से मिल रहा 6,000 रुपये का बेनिफिट Vivo Z1x ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh बैटरी से है लैस

2 min read

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते लॉन्च हुए Vivo Z1x स्मार्टफोन को 13 सितंबर यानी कल पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑनलाइन साइट से कल दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। इसके ख़ासित की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और 4500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo Z1x कीमत और ऑफर्स

Vivo Z1x के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। इसकी खरीदारी पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो जियो की तरफ से 6,000 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। वहीं HDFC बैंड कार्ड से भुगतान करने या फिर EMI पर फोन खरीदने पर 1,250 रुपये का ऑफ मिलेगा।

Vivo Z1x स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो वाटरनॉच के साथ है। Vivo Z1x एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए Vivo Z1x में 4,500mAh की बैटरी दी गयी है जिसमें 22.5 वॉट वीवो फ्लैशचार्ज तकनीक का इस्तेमाल है, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का टॉक-टाइम देने का वादा करती है।

Vivo Z1x कैमरा

वीवो जेड1एक्स में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल है जो Sony IMX582 सेंसर के साथ है। इसके अलावा दूसरा और तीसरा 8+2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, Bluetooth, Wi-Fi और GPS दिया गया है। फोन Phantom Purple and Fusion Blue कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Published on:
12 Sept 2019 03:33 pm
Also Read
View All