मोबाइल

Vivo Z1x इन शानदार ऑफर्स के साथ 13 सिंतबर को पहली बार बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत

Flipkart पर होगी Vivo Z1x की बिक्री इन बैंक के कार्ड पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट Vivo Z1x ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh बैटरी से है लैस

2 min read

नई दिल्ली: Vivo के Z सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Z1x को भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को पहली बार बिक्री के लिए 13 सिंतबर को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए पहली सेल के दौरान ग्राहक किन-किन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

Vivo Z1x कीमत और ऑफर्स

Vivo Z1x के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये रखी गयी है। इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट और एडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड पर 5% कैशबैक का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक 1,583 रुपये महीने के ईएमआई पर भी स्मार्टफोन की खरीदारी कर सकते हैं।

Vivo Z1x स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो वाटरनॉच के साथ है। Vivo Z1x एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए Vivo Z1x में 4,500mAh की बैटरी दी गयी है जिसमें 22.5 वॉट वीवो फ्लैशचार्ज तकनीक का इस्तेमाल है, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का टॉक-टाइम देने का वादा करती है।

Vivo Z1x कैमरा

वीवो जेड1एक्स में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल है जो Sony IMX582 सेंसर के साथ है। इसके अलावा दूसरा और तीसरा 8+2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, Bluetooth, Wi-Fi और GPS दिया गया है। फोन Phantom Purple and Fusion Blue कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Published on:
08 Sept 2019 02:03 pm
Also Read
View All