Vivo Z1x आज भारत में लॉन्च Flipkart पर होगी एक्सक्लूसिव सेल स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल
नई दिल्ली: वीवो जेड सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Z1x आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Z1x के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,990 रुपये और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये रखी गयी है। ग्राहक फोन को 13 सितंबर से खरीद सकते हैं। हैंडसेट की एक्सक्लूसिव सेल फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर दोपहर 12 बजे से की जाएगी। अगर ऑफर्स की बात करें तो जियो की तरफ से 6,000 रुपये का बेनिफिट्स मिलेगा। वहीं HDFC बैंड कार्ड से भुगतान करने या फिर EMI पर फोन खरीदने पर 1,250 रुपये का ऑफ मिलेगा।
Vivo Z1x Specifications
स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो वाटरनॉच के साथ है। Vivo Z1x एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए Vivo Z1x में 4,500mAh की बैटरी दी गयी है जिसमें 22.5 वॉट वीवो फ्लैशचार्ज तकनीक का इस्तेमाल है, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का टॉक-टाइम देने का वादा करती है।
Camera
वीवो जेड1एक्स में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल है जो Sony IMX582 सेंसर के साथ है। इसके अलावा दूसरा और तीसरा 8+2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, Bluetooth, Wi-Fi और GPS दिया गया है। फोन Phantom Purple and Fusion Blue कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।
इससे पहले कंपनी जेड सीरीड में Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है। इसमें 6.53 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन पिक्सल है और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन एंड्रॉयड पाई पर रन करता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा। वहीं रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 8 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।