मोबाइल

Jio को टक्कर देगा Vodafone का नया प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा

Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone ने अपने 399 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में बदलाव किया है और 396 रुपये का नया प्री-पेड पैक लॉन्च किया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2019, 12:37 PM IST
vodafone
Jio को टक्कर देगा Vodafone का नया प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा

नई दिल्ली: Jio को टक्कर देने के लिए vodafone ने अपने 399 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में बदलाव किया है और 396 रुपये का नया प्री-पेड पैक लॉन्च किया है। सबसे पहले बात करें नए प्लान की तो इसकी वैधता 69 दिनों की है और इसमें हर दिन 1.4GB डाटा और हर रोज 100 मैसेज मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा, जो बिना किसी FUP लिमिट के है। साथ ही यूजर्स को Vodafone प्ले सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा।

अब 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को हर दिन 1GB डाटा, अनलिमिटेड नेशनल कॉलिंग और 100 मैसेज मिलेगा। इससे पहले इस प्लान में कंपनी 1.4GB डाटा दे रही थी। इसकी वैधता 84 दिनों की है। हालांकि कंपनी ने अपने नए प्लान को दिल्ली मुंबई यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे अन्य जगहों के लिए उतारा जाएगा।

बता दें कि कंपनी Vodafone ने 6 महीने की वैधता वाला प्लान भी पेश किया है, जिसकी कीमत 154 रुपये है और इसकी वैधता 180 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को 600 लोकल ऑन-नेट मिनट्स मिलेंगा। बता दें कि यह लोकल मिनट्स सिर्फ रात में 12am से सुबह 6am तक ही मिलेगा। इस प्लान को कंपनी ने अपने ऑनलाइन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।

अगर रेगुलर कॉल्स के लिए ग्राहक 154 रुपये का रिचार्ज कराते है तो उन्हें लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा डेटा के लिए प्रति 10KB चार पैसे चुकाने होंगे। अगर लोकल और नेशनल SMS करते हैं तो 1 रुपये व 1.5 रुपये देने होंगे। हालांकि रेगुलर प्लान की वैधता कितनी है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। इस प्लान का लाभ लेना चाहते हैं तो Vodafone की साइट और मायवोडाफोन ऐप से रिचार्ज करके उठा सकते हैं।

Published on: