मोबाइल

iPhone में जल्द बंद होने जा रहा Whatsapp, जाने कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम

iPhone यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि अब Whatsapp जैसे फेमस चैटिंग ऐप को वो नहीं यूज कर सकेंगे।

2 min read
iPhone में जल्द बंद होने जा रहा Whatsapp, जाने कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम

नई दिल्ली: iPhone के यूजर्स की संख्या हर जो बढ़ती ही जा रही है, फिर चाहें फोन कितना भी महंगा क्यों न हो हर कोई एक बार उसे खरीदने की चाह रखता है। लेकिन इस बीच iPhone यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि अब WhatsApp जैसे फेमस चैटिंग ऐप को वो नहीं यूज कर सकेंगे। जी हां खबर है कि आईफोन में जल्द ही Whatsapp ऐप को बंद कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

iPhone XS और iPhone XS Max आज प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध, यहां से करें बुक

इस दिन बंद हो रहा ऐप

इस ऐप को फिलहाल आप 1 फरवरी 2020 तक इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि इस ऐप को सिर्फ iPhone 4S, 5, 5C और 5S में ही बंद किया जाएगा,जो iOS 7 पर रन करता है। क्योंकि कंपनी अपने इन फोनों में iOS के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करने जा रही है। ऐसे में whatsapp को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस ऐप को यूजर्स दोबारा यूज कर सकें इसके लिए भी आने वाले वक्त में कोई उपाय निकाला जाएगा। बता दें कि Whatsapp iOS 6 वर्जन को सपोर्ट नहीं करता है।

गौरतलब है कि हाल ही में आईफोन ने अपने तीन नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। Apple के दो हैंडसेट iPhone XS और iPhone XS Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गयी है। वहीं iPhone XR की प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी प्री-बुकिंग के लिए यूजर्स को एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर (Airtel.com) पर जाना होगा। वहीं iPhone XR की प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है। गौरतलब है कि काफी लंबे समय से यूजर्स को इस फोन का इंतजार था जो आज खत्म हो रहा है।

ये भी पढ़ें

Jio Phone में Whatsapp के बाद Youtube के लिए आया अलग App, ऐसे करें डाउनलोड
Published on:
22 Sept 2018 01:09 pm
Also Read
View All