मोबाइल

Xiaomi का फोल्डेबल smartphone इस दिन होगा लॉन्च, कीमत बेहद ही कम

Xiaomi लॉन्च करने वाला है फोल्डेबल स्मार्टफोन। Samsung और Huawei को मिलेगी कड़ी टक्कर। 70,000 रुपये हो सकती है Xiaomi फोल्डेबल फोन की कीमत।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2019, 12:35 PM IST
xiaomi foldable smartphone
इस दिन Xiaomi का सबसे सस्ता फोल्डेबल smartphone होगा लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली:Xiaomi कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है। 13,999 रुपये की कीमत में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसकी कीमत Samsung और Huawei के फोल्डेबल फोन से काफी कम है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस फोन को जून में लॉन्च कर सकती है। हालांकि शाओमी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग और स्पेसिफिकशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लीक हो रही खबरों के मुताबिक, Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोन को Mi Fold या Mi Flex के नाम से उतारा जाएगा।

गौरतलब है कि हुवाई और सैमसंग ने भी इस साल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Huawei Mate X की कीमत करीब 2,09,400 रुपये है और Samsung Galaxy Fold के कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये है। ऐसे में Xiaomi अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को मात्र 70,000 रुपये की कीमत में लॉन्च करने की तैयारी में है। ताकि फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में भी अपना दबदबा बनाएं रखें।

अगर Huawei Mate X 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात करें तो इस फोन की बिक्री इस साल के मध्य से शुरू हो सकती। बता दें कि इस हैंडसेट को ग्राहक सिर्फ इंटरस्टेलर ब्लू कलर में ही खरीद सकते हैं। इसमें हाइसिलिकॉन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर काम करता है। फोन में दो फुलव्यू डिस्प्ले पैनल है एक 6.6 इंच और दूसरा 6.38 इंच का है और जब फोन ओपन करेंगे तो बिना नॉच के 8 इंच का OLED फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगा। हैंडसेट का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

Samsung Galaxy Fold स्मार्टफोन फोल्ड होने के बाद 4.6 इंच की एचडी + सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ है और फोन खोलने के बाद इसकी स्क्रीन बढ़कर 7.3 इंच की हो जाएगी। Samsung Galaxy Fold 7NM प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और 12GB रैम दिया गया है। फोटो के लिए रियर और फ्रंट मिलाकर 6 कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से 2 कैमरा अंदर की तरफ है। पावर के लिए 4380 एमएएच बैटरी दी गयी है और फोन एंड्रॉयड 9 पाइ पर काम करेगा। इसकी बिक्री 26 अप्रैल से शुरू होगी।

Published on: