मोबाइल

Xiaomi Redmi Y2 की कीमत में भी हुई 3,000 रुपये की कटौती

अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए तीसरे गिफ्ट का ऐलान किया है। इसके तहत Redmi Y2 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती कर दी गई है।

2 min read
xiaomi
Xiaomi Redmi Y2 की कीमत में भी हुई 3,000 रुपये की कटौती

नई दिल्ली: चाइनीज कंपनी Xiaomi अपना 5 साल भारतीय मार्केट में पूरी कर चुकी है। ऐसे में कंपनी ने ग्राहकों को पांच तोहफा देने का वादा किया था जिसके तहत पहले ही MI A2 और Redmi Note 5 Pro की कीमत में कटौती कर दी गई है। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए तीसरे गिफ्ट का ऐलान किया है। इसके तहत redmi y2 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती कर दी गई है।

Xiaomi Redmi Y2 नई कीमत

Xiaomi Redmi Y2 के 3 जीबी रैम और32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की अब कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 13,999 रुपये है। इसके साथ मिल रहे ऑफर की बात करें तो एयरटेल के यूजर्स 1,800 रुपये इंस्टेंट कैशबैक और 240 जीबी अतिरिक्त डाटा का फायदा उठा सकते हैं।

Xiaomi Redmi Y2 स्पेसिफिकेशंस

Redmi Y2 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 3 जीबी रैम व 32 और 4 जीबी रैम व 64 जीबी में पेश किया गया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बठाना संभव होगा, कार्ड के लिए फोन में अलग से स्लॉट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। फोन को अनलॉक करने के लिए लेटेस्ट फेस रिकग्निशन की सुविधा मिलेगी लेकीन इसका फिंगरप्रिंट सेंसर ज्यादा बेहतर है।

Xiaomi Redmi Y2 कैमरा

Xiaomi का यह हैंडसेट सेल्फी के लिए बेहतर परफॉर्मेंस करता है जो 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं इसके रियर पर 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर है जो परफॉर्मेंस में अपने प्राइज सेगमेंट में अच्छा साबित होगा। आप रियर कैमरे से 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन के कारण क्वालिटी बेहतर होगी। फोन में 3080 एमएएच की बेटरी है जिसका परफॉर्मेंस आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। अगर आप फोन में गेम खेलने के अलावा फोन कॉल, फेसबुक और व्हाट्सऐप यूज करते हैं, तो तो बैटरी पूरे दिन आपका साथ दे सकती है। फोन के साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है जो फोन को फुल चार्ज करने में करीब 2 घंटे का वक्त लेता है।

Published on:
09 Jan 2019 03:51 pm