शादी जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वालों की कमी नहीं है। शादी के अगले ही दिन मुरादाबाद के एक युवक ने अपनी बीवी से ऐसा गंदा काम कराया कि यह सुन आपकी भी रूह कांप जाएगी। शादी के दूसरे ही दिन उसने अपनी पत्नी को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। इतना ही नहीं बिन मां-बाप की नाबालिग युवती को इस धंधे में धकलने में उसका चाचा भी शामिल है। किसी तरह अपने पति को गच्चा देकर भागी इस युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सारी कहानी बयां की। पुलिस ने इस मामले में पति सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
युवती ने एसएसपी को बताया कि कई साल पहले उसके माता-पिता का इंतकाल हो चुका है। वह अपने चाचा के पास ही मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर में रहती थी। वह नाबालिग है और इसके बावजूद उसके चाचा ने संभल के युवक के साथ मेरी शादी कर दी।
शादी के अगले ही दिन पति उसे घुमाने की बात कहकर दिल्ली ले गया और वहां उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। वहां उसने किराए का कमरा लेकर जबरन धंधा कराया। जब उसने फोन पर पति की करतूत के बारे में चाचा से बात की तो पता चला कि चाचा भी उसके साथ शामिल है। चाचा ने उसकी शादी नहीं, बल्कि पैसों की खातिर उसे बेचा है। वहीं पति ने उसे धमकाया कि वह उसे खरीदकर लाया है और जो चाहे उससे कराएगा।
बता दें कि युवती का एक भाई भी है। जैसे-तैसे एक दिन वह पति के चंगुल से छूटकर भाई के पास पहुंची और अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। फिर युवती और उसका भाई एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी के आदेश पर मूंढापांडे पुलिस ने अनीस, जीनत, निवासी दलपतपुर, परवीन जहां निवासी ऊधमपुरा थाना मूंढापांडे, खलील निवासी ऊधमपुरा, जाबिर निवासी भायपुर मूंढापांडे, भूरी, रियासत, रजा हुसैन, शौकीन, नवी हसन निवासी शादात बड़ा सफा संभल, सद्दीक और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।