मुंबई

पक्ष में फैसला सुनाने के लिए मांगे 25 लाख! जज पर रिश्वतखोरी का आरोप, कोर्ट क्लर्क गिरफ्तार

मुंबई में रिश्वतखोरी के आरोप में एक सत्र न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ एसीबी ने जांच शुरू की है। बॉम्बे हाईकोर्ट की अनुमति के बाद जज के आवास की तलाशी भी ली गई।
2 min read
Dec 19, 2025
The police's fabricated rape story has been exposed in the POCSO court
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मुंबई के एक सत्र न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसीबी ने अदालत को सूचित किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आरोपी न्यायाधीश के आवास पर तलाशी ली गई है और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। यह मामला एक भूमि विवाद में अनुकूल फैसला सुनाने के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा है।

25 लाख की डिमांड, रंगे हाथ क्लर्क पकड़ाया

मामले की जड़ें एक पुराने भूमि विवाद से जुड़ी हैं। आरोपी न्यायाधीश एजाजुद्दीन सलाउद्दीन काजी की अदालत में क्लर्क-सह-टाइपिस्ट के रूप में काम करने वाले चंद्रकांत वासुदेव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। चंद्रकांत वासुदेव पर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

एसीबी का दावा है कि कोर्ट क्लर्क चंद्रकांत वासुदेव ने कथित तौर पर जज और अपने लिए कुल 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और चंद्रकांत को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

व्हाट्सएप कॉल है अहम सबूत

एसीबी ने बताया कि 18 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से एजाजुद्दीन काजी को गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी गई थी। जिसके बाद एसीबी ने 8 दिसंबर को जज एजाजुद्दीन काजी को अपने दफ्तर बुलाया और उनकी आवाज का नमूना लिया। इस नमूने का मिलान उस रिकॉर्डिंग से किया जाएगा जिसमें व्हाट्सएप कॉल पर मराठी में बातचीत हुई थी। इसलिए एसीबी आरोपी न्यायाधीश के आवाज के नमूनों सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है।

जज के घर की तलाशी ली गई

बता दें कि न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में न्यायाधीश एजाजुद्दीन काजी के खिलाफ जांच की अनुमति दे दी, जिसके बाद एसीबी ने उनके आवास की तलाशी ली। इस घटना को लेकर कानूनी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Updated on:
19 Dec 2025 07:35 pm
Published on:
19 Dec 2025 07:35 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

समय रैना को सीएम फडणवीस ने किया सम्मानित, स्टैंडअप कॉमेडियन बोले- मेरा और महाराष्ट्र साइबर का रिश्ता बहुत पुराना

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘खा-पीकर आंदोलन करो, मैं तो चोरी-छिपे खाता था’, अनशन पर बैठे छात्रों को फडणवीस के मंत्री की अजीब सलाह

‘राखी बिना टीके के नहीं चलेगी’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर कंगना रनौत ने फिर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना