मुंबई

New Train: पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात! मुंबई से चलेगी दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें, पहले से किराया होगा कम

Indian Railway News: मध्य रेलवे ने दादर-गोरखपुर और दादर-बलिया स्पेशल ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस में बदल दिया है। जानिए नए ट्रेन नंबर, चलने के दिन, समय, ठहराव और कोच की पूरी जानकारी।
2 min read
Aug 17, 2026
Mumbai UP new trains announce
मुंबई से गोरखपुर और बलिया जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी (Photo: IANS)

Mumbai Gorakhpur, Ballia Train: मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मध्य रेलवे ने दादर-गोरखपुर और दादर-बलिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही दोनों ट्रेनों को नए ट्रेन नंबर भी दिए गए हैं। दोनों ट्रेनें पहले स्पेशल के तौर पर चल रही थीं और अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन बन गई हैं, इसलिए यात्रियों को पहले की तुलना में कम किराया देना होगा।

मध्य रेलवे के अनुसार, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अब 11047/11048 दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, जबकि दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन को 11043/11044 दादर-बलिया-दादर एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया गया है।

दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलेगी

स्पेशल ट्रेन नंबर 01027 को अब नियमित ट्रेन नंबर 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। यह ट्रेन 18 अगस्त 2026 से दादर से सप्ताह में चार दिन, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 11047 दादर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 2:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वहीं, स्पेशल ट्रेन नंबर 01028 अब नियमित ट्रेन नंबर 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। यह ट्रेन 20 अगस्त 2026 से गोरखपुर से सप्ताह में चार दिन, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:20 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात 3:35 बजे दादर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंरिहार, मऊ, भटनी और देवरिया सदर स्टेशनों पर होगा।

दादर-बलिया एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी

मध्य रेलवे ने दादर-बलिया-दादर स्पेशल ट्रेन को भी नियमित कर दिया है। स्पेशल ट्रेन नंबर 01025 अब नियमित ट्रेन नंबर 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

यह ट्रेन 17 अगस्त 2026 से दादर से सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन दादर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 1:45 बजे बलिया पहुंचेगी।

वापसी में स्पेशल ट्रेन नंबर 01026 अब नियमित ट्रेन नंबर 11044 बलिया-दादर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। यह ट्रेन 19 अगस्त 2026 से बलिया से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होगी। ट्रेन बलिया से दोपहर 3:15 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात 3:35 बजे दादर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 11043 और 11044 का ठहराव कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंरिहार, मऊ और रसड़ा स्टेशनों पर होगा।

ट्रेन में होंगे 17 कोच

दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 17 कोच होंगे। इनमें 1 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 7 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकेंड क्लास और 2 सेकेंड सीटिंग-कम-गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। रेलवे के इस फैसले से मुंबई और पूर्वांचल के बीच खासकर गोरखपुर और बलिया जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

Updated on:
17 Aug 2026 04:03 pm
Published on:
17 Aug 2026 03:55 pm