मुंबई

Lalbaugcha Raja Darshan: लालबाग के राजा की पहली झलक आई सामने, देखें बप्पा की मनमोहक तस्वीरें-वीडियो

Lalbaugcha Raja 2023: यह साल लालबाग के राजा का 90वां साल है। भगवान गणेश जी की इस मशहूर प्रतिमा को नवसाचा गणपति के रूप में भी जाना जाता है।

2 min read
Sep 15, 2023
Lalbaugcha Raja 2023 First Look
मुंबई के ‘लालबाग के राजा’ की पहली झलक

Lalbaugcha Raja 2023 Pics and Video: देशभर में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणेशोत्सव (Ganeshotsav 2023) से चार दिन पहले ही मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग राजा (लालबागचा राजा) की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे के साथ लालबाग राजा की मूर्ति के दर्शन किए। हर साल की तरह इस बार भी लालबाग राजा के पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया है। इसमें विराजमान बप्पा की विशाल मूर्ति देखने लायक ही बन रही है।

शुक्रवार देर शाम में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागच्या राजा (Lalbaugcha Raja) की पहली झलक (Lalbaugcha Raja 2023 First Look) भक्तों के सामने आई। 19 सितंबर से शुरू हुआ यह त्योहार 28 सितंबर को बप्पा के विसर्जन के साथ खत्म होगा। मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग राजा के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आते है। पंडाल के बाहर हर समय दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगती है। यह भी पढ़े-कैदियों ने बनाई 1500 तरह की इको-फ्रेंडली गणपति मूर्तियां, हर तरफ हो रही वाहवाही


लालबाग के राजा के दर्शन के लिए हर साल आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े नेता, फिल्‍म स्‍टार तक अपने परिवार के साथ पंडाल पहुंचते हैं।


यह साल लालबाग के राजा का 90वां साल है। भगवान गणेशजी की इस मशहूर प्रतिमा को नवसाचा गणपति के रूप में भी जाना जाता है। हर साल यहां दर्शन के लिए भक्तों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगती हैं।


अनंत चतुर्दशी के दिन लालबागचा राजा की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर लाखों भक्तों की मौजूदगी में उनका विसर्जन किया जाएगा।

Published on:
15 Sept 2023 09:25 pm