24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं मर्दों से नफरत नहीं करती’, क्लाइमेट चेंज और पेट्रियार्की वाले बयान पर दीया मिर्जा ने दी सफाई, बोली- मेरे खिलाफ गलत कहानी बनाई गई

Dia Mirza statement: दीया मिर्जा ने क्लाइमेट चेंज के लिए पेट्रियार्की को जिम्मेदार बताने वाले अपने बयान पर सफाई दी। एक्ट्रेस ने कहा कि इसका मतलब पुरुषों से नफरत करना नहीं है और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
2 min read
Google source verification
Dia Mirza climate change

दीया मिर्जा ने कही ऐसी बात (सोर्स: IMDb)

Dia Mirza Trolling: एक्ट्रेस और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा ने क्लाइमेट चेंज और पेट्रियार्की को लेकर अपने पुराने बयान पर सफाई दी है। जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब वह क्लाइमेट चेंज के लिए पेट्रियार्की को जिम्मेदार बताती हैं, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो पुरुषों से नफरत करती हैं। दीया ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उनके खिलाफ एक ऐसी कहानी बनाई गई, जिसमें उन्हें 'मर्दों से नफरत करने वाली' बताया गया।

'पेट्रियार्की को समझना होगा'

दीया ने कहा कि पेट्रियार्की का मुद्दा पुरुषों को दोषी ठहराने का नहीं, बल्कि एक ऐसी सोच को समझने का है जो बराबरी, संसाधनों की कद्र और उनकी सुरक्षा को पर्याप्त महत्व नहीं देती।

उनके मुताबिक, पेट्रियार्कल सोच संसाधनों के इस्तेमाल और शोषण को बढ़ावा देती है, जबकि बराबरी, परवरिश, हमदर्दी और प्यार पर आधारित सोच दुनिया को अलग नजरिए से देखती है। दीया ने सवाल उठाया कि आखिर दुनिया में ऐसी चीजें सामान्य क्यों हो गई हैं, जिनसे बड़े स्तर पर नुकसान और तबाही हो रही है। उन्होंने बड़ी कंपनियों का उदाहरण देते हुए पूछा कि जब कुछ कंपनियों की गतिविधियों से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है, तो आखिर उन्हें इसके बावजूद बच निकलने का मौका कैसे मिलता है।

'मैं मर्दों से नफरत नहीं करती'

दीया ने साफ किया कि उनके बयान को इस तरह पेश किया गया जैसे वह पुरुषों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी यह नहीं कह रही थीं कि सभी पुरुष क्लाइमेट चेंज के लिए जिम्मेदार हैं।

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह के कमेंट्स और वीडियो सामने आए। उनके मुताबिक, कुछ कंटेंट में उनके बयान को इस तरह पेश किया गया कि वो पुरुष-विरोधी विचारधारा को बढ़ावा दे रही हैं। बता दें, दीया ने सवाल किया कि कुछ महिलाएं भी इस कहानी को क्यों आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं वास्तव में मानती हैं कि वह पुरुषों से नफरत करने वाली सोच फैला रही हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

'मैं किसी की बेइज्जती नहीं करूंगी'

ट्रोलिंग पर बात करते हुए दीया ने कहा कि वह अपमानजनक भाषा का जवाब उसी अंदाज में नहीं देना चाहतीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोल्स अक्सर घटिया और खतरनाक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वो किसी की बेइज्जती नहीं करेंगी, भले ही सामने वाला उनकी बेइज्जती कर रहा हो।

दीया ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार एक जैसे कमेंट्स और कॉपी-पेस्ट कंटेंट दिखाई देते हैं। उनके मुताबिक, इस बार कुछ इन्फ्लुएंसर्स ने उनके खिलाफ वीडियो भी बनाए, जिन्हें काफी शेयर किया गया।

पर्यावरण को लेकर मुखर रही हैं दीया

दीया मिर्जा लंबे समय से पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं। इस इंटरव्यू में भी उन्होंने अपने बयान को पुरुषों के खिलाफ किसी व्यक्तिगत सोच के बजाय पर्यावरण, बराबरी और संसाधनों के इस्तेमाल से जुड़े नजरिए के तौर पर समझाया।

उनका कहना है कि पेट्रियार्की को क्लाइमेट चेंज से जोड़ने की बात का मकसद पुरुषों को निशाना बनाना नहीं, बल्कि उस व्यवस्था और सोच पर सवाल उठाना है, जो उनके अनुसार शोषण और संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल को सामान्य बनाती है।