24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इतना मुश्किल था क्या, सर?’ PM मोदी के 47 दिन बाद आए मैसेज पर दीया मिर्जा का रिएक्शन वायरल, फैंस बोले- देश की सेवा देर से याद आई

Dia Mirza Reacts PM Modi Midnight Video: हाल ही में PM नरेंद्र मोदी के जरिए 47 दिन बाद दीया मिर्जा को भेजे गए मैसेज का वायरल होना चर्चा का विषय बन गया है। इस मुद्दे पर दीया मिर्जा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
2 min read
Google source verification
Dia Mirza

Dia Mirza ने दिया PM Modi के वीडियों पर रिएक्शन (IMDb)

Dia Mirza Reacts PM Modi Midnight Video:बॉलीवुड एक्ट्रेस और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा ने पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो नोट पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया है कि इस मुद्दे पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आने में इतना समय क्यों लगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वीडियो में परीक्षा विवाद से प्रभावित छात्रों, उनके परिवारों और लंबे समय से आंदोलन कर रहे लोगों के दर्द के प्रति पर्याप्त संवेदना दिखाई नहीं दी।

प्रधानमंत्री को इस विषय पर सार्वजनिक रूप से बोलने में 47 दिन लग गए

दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री को इस विषय पर सार्वजनिक रूप से बोलने में 47 दिन लग गए, लेकिन उनके नोट में उन परिवारों का जिक्र नहीं था जिन्होंने अपने बच्चों को खोया, न ही उन छात्रों के संघर्ष का, जो लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति का एक शब्द भी सुनने को नहीं मिला।

इसके साथ ही, उन्होंने अपने पोस्ट में सवाल किया, "इतना मुश्किल था क्या, सर?" इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कई परिवारों और छात्रों के लिए ये समय बेहद दर्दनाक रहा है और ऐसे में नेतृत्व से संवेदनशील शब्दों की भी उम्मीद थी। उनके मुताबिक, केवल प्रशासनिक कदमों की जानकारी देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन लोगों के दुख को एक्सेप्ट करना भी उतना ही जरूरी है जो इस पूरे घटनाक्रम से प्रभावित हुए हैं।

दीया मिर्जा की प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट्स

दूसरी ओर, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो में कहा कि सरकार परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानूनी व्यवस्था तैयार की जा रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वीडियो और दीया मिर्जा की प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर अपनी राय दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "देश की सेवा देर से याद आई।" वहीं, दूसरे यूजर ने दीया मिर्जा का समर्थन करते हुए कहा, "ये बिल्कुल सच है कि बेसिक हमदर्दी और जवाबदेही ऐसे जरूरी गुण हैं, जो हमें अपने देश की सेवा करने वाले हर व्यक्ति में देखने चाहिए।" एक अन्य यूजर ने दीया की तारीफ करते हुए लिखा, "You are a gem." दरअसल, दीया मिर्जा की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।