24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है ये? खेसारी लाल यादव के वीडियो पर फूटा मलाइका अरोड़ा का गुस्सा, जानें क्यों लिया भोजपुरी स्टार से पंगा

Malaika Arora Angry On Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक कथित वीडियो पर बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा भड़क गई हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Khesari Lal Yadav Viral Video

मलाइका अरोड़ा खेसारी लाल यादव के वीडियो पर भड़कीं (फोटो सोर्स- IMDb)

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि एक इवेंट के दौरान सामने आया वीडियो है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में मंच के पास मौजूद एक कुत्ते को हटाए जाने का तरीका लोगों को पसंद नहीं आया। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जताई और अब बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में खेसारी लाल यादव एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जब वह मीडिया के कैमरों के सामने तस्वीरें खिंचवाने के लिए पहुंचे, तब उनके आसपास एक कुत्ता बैठा हुआ था। वीडियो में दिखाई देता है कि वहां मौजूद कुछ लोग उसे हटाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान कुत्ते को खींचकर और पैर से सरकाकर दूसरी तरफ ले जाया जाता है ताकि फोटो सेशन में कोई बाधा न आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस तरीके पर सवाल उठाए और जानवरों के साथ संवेदनशील व्यवहार की बात कही।

मलाइका अरोड़ा ने जताई नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। उन्होंने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि आखिर इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया। उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस और तेज हो गई।

मलाइका लंबे समय से पशु अधिकारों और डॉग वेलफेयर से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं। वो अक्सर आवारा और पालतू जानवरों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की अपील करती हैं। ऐसे में इस वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने आयोजन स्थल पर मौजूद स्टाफ के रवैये की आलोचना की और कहा कि जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।

वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव स्वयं कुत्ते को हटाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं और पूरी घटना में उनकी भूमिका को लेकर जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते हैं। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने कई सुपरहिट गाने भी दिए हैं और उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। किसी भी वायरल वीडियो या विवाद से जुड़ी खबर तेजी से सुर्खियां बन जाती है।

वर्क फ्रंट पर मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा मॉडलिंग, रियलिटी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट में सक्रिय हैं। हाल ही में वह एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सामाजिक व पशु संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।