24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं डर देख सकता हूं’, पीएम मोदी के NEET Paper Leak पर वीडियो शेयर करते ही प्रकाश राज ने किया पोस्ट

PM Modi On NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक पर एक वीडियो शेयर किया है। अब इस वीडियो पर अभिनेता प्रकाश राज ने पोस्ट लिखा है।
2 min read
Google source verification
PM Modi On NEET Paper Leak

पीएम मोदी ने NEET पर क्या कहा? (फोटो सोर्स- Instagram/narendramodi)

PM Modi On NEET Paper Leak: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो साझा करते हुए बयान दिया है। उन्होंने NEET पेपर लीक के मुद्दे को संबोधित करते हुए कड़ा एक्शन लेने की बात कही है। हालांकि पीएम मोदी के वीडियो शेयर करते ही कई लोगों के मन में अब भी कई सवाल हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने भी पीएम मोदी के वीडियो को रिपोस्ट करते हुए अपनी बात कही है। क्या कुछ कहा है प्रकाश राज ने, चलिए जानते हैं।

प्रकाश राज ने पीएम मोदी के वीडियो को किया रि-पोस्ट

प्रकाश राज ने पीएम मोदी के वीडियो को साझा करते हुए लिखा- मैं डर साफ देख सकता हूं। शुक्रिया मेरे देश के जवानों। शुक्रिया कॉकरोच इसके लिए।

पीएम मोदी ने वीडियो में क्या कहा?

गुरुवार देर रात 11:52 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि 24 जुलाई को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानूनी कदमों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं और इससे लाखों छात्रों के साथ-साथ उनके परिवारों का भविष्य भी प्रभावित होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले करीब ढाई महीनों में सरकार ने इस मामले में कई अहम कदम उठाए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और पूरी व्यवस्था को तेजी से दुरुस्त करने की कोशिश की गई है, ताकि लगभग 22 लाख छात्रों की परीक्षाएं कम समय में संपन्न कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही इन परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।

'दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान तैयार करने के निर्देश दिए थे। विभागों ने लगातार काम करते हुए देर रात तक इस संबंध में ड्राफ्ट तैयार कर उन्हें सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि इस मसौदे पर शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श होगा। कैबिनेट मंत्रियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद, संसद का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ ही सरकार इस विधेयक को जल्द से जल्द सदन में पेश कर पारित कराने का प्रयास करेगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग