24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर की एक्टिंग के मुरीद हुए यश, बोले- ‘भगवान राम का रोल निभाना सबसे मुश्किल काम है’

Yash Calls Ramayana Co-Star Ranbir Kapoor: यश ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की मेहनत और समर्पण की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए जो मेहनत और तैयारी की है, वो वास्तव में काबिलेतारीफ है।
2 min read
Google source verification
'रावण' बने यश ने खोली रणबीर कपूर की मेहनत की पोल, बोले- भगवान राम का किरदार निभाना हर किसी के बस की बात नहीं

फिल्म 'रामायण' (X-@KumarNikstwite)

Yash Calls Ramayana Co-Star Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में फिल्म की टीम ने हिस्सा लिया, जहां रणबीर कपूर, यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने दर्शकों के साथ खास बातचीत की। इसी दौरान यश ने अपने को-स्टार रणबीर कपूर की खुलकर तारीफ की और भगवान राम के किरदार के लिए उन्हें सराहा भी।

भगवान राम जैसा महान और पूजनीय चरित्र निभाना है बेहद मुश्किल

यश ने बताया कि भगवान राम जैसा महान और पूजनीय चरित्र निभाना किसी भी स्टार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। उनके अनुसार, कोई भी एक्टर ये दावा नहीं कर सकता कि वो पूरी तरह इस भूमिका के योग्य है। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर ने भी इसी विनम्रता के साथ इस किरदार को अपनाया और पूरी मेहनत से इसे निभाने की कोशिश की है। यश ने रणबीर को शानदार एक्टर बताते हुए कहा कि उनके काम के प्रति समर्पण सम्मान के योग्य है।

इतना ही नहीं, कॉमिक-कॉन के दौरान यश ने अपने किरदार रावण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्होंने रावण की कहानियां सुनी हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने सिर्फ उसकी बाहरी छवि नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व और सोच को समझने की कोशिश की। उनके मुताबिक, सबसे प्रभावशाली खलनायक वही होते हैं जो खुद को सही मानते हैं और अपनी विचारधारा पर पूरी तरह विश्वास करते हैं। बता दें, यश ने आगे बताया कि रावण को वो केवल एक क्रूर राजा के रूप में नहीं, बल्कि एक जटिल व्यक्तित्व वाले इंसान की तरह पेश करना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस किरदार की असली ताकत उसकी बुद्धिमत्ता, प्रतिभा और आत्मविश्वास में छिपी है, जिसने उसे भारतीय महाकाव्य का सबसे यादगार विरोधी बनाया।

रावण का किरदार निभाने के लिए यश को अलग नजरिए से दुनिया को समझना पड़ा

एक्टर ने बताया कि किसी भी किरदार की तैयारी केवल लुक बदलने तक सीमित नहीं होती। उनके अनुसार, असली चुनौती उस किरदार की मानसिकता और भावनाओं को समझने में होती है। उन्होंने कहा कि रावण का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपनी सोच को अलग रखकर उसके नजरिए से दुनिया को समझना पड़ा। यही प्रक्रिया उनके लिए सबसे दिलचस्प रही।

दरअसल, 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। मेकर्स ने हाल ही में घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर फिलहाल टाल दिया गया है, जबकि ये भव्य पौराणिक फिल्म दिवाली 2026 पर थिएटरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग