21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘मनमोहका’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तुलना शुरू ! 3 मिनट 14 सेकंड के गाने को देख बोले फैंस- ‘तबाही इससे Better थी’

Toxic movie: यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया गाना 'मनमोहका' रिलीज हो गया है। गाने में तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी के बीच उलझती कहानी दिखाई गई है।
2 min read
Google source verification
Toxic movie Manmohaka song

Yash Toxic new song (X-@TheNameIsYash)

Manmohaka song: यश की मोस्टअवेटेड फिल्म 'Toxic' का दूसरा गाना 'मनमोहका' मंगलवार को रिलीज हो गया। करीब 3 मिनट 14 सेकंड लंबे इस गाने में यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है, लेकिन वीडियो में कियारा आडवाणी के किरदार की मौजूदगी कहानी में नया मोड़ लाती है। गाने के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कई यूजर्स ने इसे पसंद किया, जबकि कुछ ने पहले रिलीज हुए गाने 'तबाही' को ज्यादा बेहतर बताया।

तारा सुतारिया के साथ रोमांस, कियारा की एंट्री से बदला माहौल

'मनमोहका' में यश के किरदार राया और तारा सुतारिया के किरदार रेबेका के बीच रोमांस को दिखाया गया है। दोनों के बीच कई रोमांटिक पल नजर आते हैं। रेबेका चाहती है कि राया उससे प्रपोज करे और दोनों डेट पर भी साथ दिखाई देते हैं।
हालांकि, गाने के बीच कहानी का रुख बदलता है। राया नयनतारा के किरदार गंगा और कियारा आडवाणी के किरदार नादिया के बारे में सोचता हुआ दिखाई देता है। वीडियो से संकेत मिलता है कि रेबेका को राया की जिंदगी का एक ऐसा सच पता चलता है, जिससे वो हैरान रह जाती है। इसके बाद राया उसे समझाने की कोशिश करता है।

प्रमोशनल कैंपेन में भी दिखा पॉलीगैमी का संकेत

फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल से पहले ही ये इशारा मिल चुका है कि यश का किरदार राया पॉलीगैमिस्ट है। गाने की रिलीज से पहले तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, "क्या मोनोगैमी दिल का नियम है या समाज का?" तो वहीं निर्देशक गीतू मोहनदास ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म 26 अगस्त को इस सवाल का जवाब देगी।

किसने तैयार किया 'मनमोहका'?

'मनमोहका' को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने कंपोज किया है, जबकि सिद्धार्थ बसरूर ने इसे अपनी आवाज दी है। ये गाना अलग-अलग भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। हिंदी में इसका नाम 'मदहोश', तेलुगु में 'मानसगधे', तमिल में 'थडुमारुधेय' और मलयालम में 'मधु मोहिनी' रखा गया है।

गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने फिल्म की कहानी को लेकर उलझन जताई और कहा कि अभी तक प्लॉट पूरी तरह समझ नहीं आया। तो वहीं कई दर्शकों ने यश के एक्सप्रेशन और फिल्म की थीम पर भी सवाल उठाए। गाने की तुलना पहले रिलीज हुए ट्रैक 'तबाही' से भी की गई। कई यूजर्स का कहना था कि 'तबाही', 'मनमोहका' से ज्यादा Better था। हालांकि, कुछ दर्शकों ने 'मनमोहका' को बेहतर बताते हुए इसकी रोमांटिक प्रेजेंस की तारीफ भी की।

26 अगस्त को रिलीज होगी 'टॉक्सिक'

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं। फिल्म 26 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग