
Toxic: A Fairy Tale (IMDb)
Toxic: A Fairy Tale: यश की मोस्टअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' अपने पहले रिलीज हुए गाने 'तबाही' को लेकर सुर्खियों में रही। गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच फिल्माए गए कुछ बोल्ड और इंटिमेट सीन्स पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी बीच, अब फिल्म से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
'टॉक्सिक' के मेकर्स जल्द ही फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने की तैयारी में हैं। इस बार स्क्रीन पर यश के साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी, जिसमें बताया जा रहा है कि ये नया ट्रैक फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगा और दोनों किरदारों के रिश्ते की नई परतें दर्शकों के सामने लाएगा।
बता दें, इस गाने को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने कंपोज किया है, जबकि इसे सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी आवाज दी है। कहा जा रहा है कि 'तबाही' में यश और कियारा की केमिस्ट्री दिखाने के बाद अब मेकर्स यश और तारा की जोड़ी को दर्शकों के सामने लाकर फिल्म के दूसरे पहलू को पेश करना चाहते हैं। बता दें, नया गाना सिर्फ म्यूजिक नंबर नहीं होगा, बल्कि फिल्म की कहानी और किरदारों के इमोशनल कनेक्शन को भी आगे बढ़ाएगा। यही वजह है कि फैंस इस ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म 'टॉक्सिक' का म्यूजिक एल्बम पहले से ही सुर्खियों में है। शुरुआती गाने 'तबाही' को लेकर जहां सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी, तो वहीं अब दूसरे गाने से मेकर्स दर्शकों को एक नया अनुभव देने की तैयारी में हैं। दरअसल, गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के थिएटर में रिलीज होगी।
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक नए गाने की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'तबाही' के विवाद के बाद यश और तारा सुतारिया का नया गाना दर्शकों के बीच कैसा असर छोड़ता है।
Updated on:
20 Jul 2026 01:27 pm
Published on:
20 Jul 2026 01:27 pm
