21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

मौत को बेहद करीब से देखकर लौटे सुमीत सचदेव, रेस्टोरेंट में खाना खाते-खाते थम गई थीं सांसें

Sumeet Sachdev Choking: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अभिनेता सुमीत सचदेव ने खुलासा किया कि रेस्टोरेंट में खाना गले में फंसने से उनकी सांस रुकने जैसी स्थिति बन गई थी। उन्होंने इस डरावने अनुभव के बाद लोगों से सावधानी से खाने की अपील की।
2 min read
Google source verification
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

टीवी एक्टर सुमीत सचदेव ( Instagram-meetsumeet18)

Sumeet Sachdev video: टीवी एक्टर सुमीत सचदेव ने हाल ही में अपने साथ हुई एक भयावह घटना का खुलासा किया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के एक्टर ने बताया कि एक रेस्टोरेंट में खाना खाते समय उनके गले में खाना फंस गया था, मैं मौत के मुंह से वापस लौटा हूं, क्योंकि कुछ देर के लिए उनकी सांस रुकने जैसी स्थिति बन गई थी। उन्होंने इस घटना को लोगों के लिए एक सीख बताते हुए खाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।

रेस्टोरेंट में हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सुमीत सचदेव ने कहा कि बचपन में माता-पिता अक्सर छोटे-छोटे निवाले लेकर खाना खाने की सलाह देते थे और अब उन्हें इस सलाह की अहमियत समझ आई है। उन्होंने ये भी बताया कि वो हमेशा सावधानी से खाना खाते हैं, लेकिन कुछ दिन पहले अचानक खाना उनके गले में फंस गया, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे अब नहीं बचूंगा, मर जाऊंगा। एक्टर ने इस अनुभव को बेहद डरावना बताया।

भाई और रेस्टोरेंट मालिक ने की मदद

इसके साथ ही, सुमीत ने आगे बताया कि घटना के समय वो अपनी पत्नी और भाई के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद थे। जैसे ही उनकी सांस रुकने लगी, उनके भाई ने तुरंत उनकी पीठ थपथपाकर मदद की। इसी दौरान रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा और प्राथमिक सहायता देकर उनकी जान बचाने में मदद की। साथ ही, उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा और समय पर मिली मदद की वजह से स्थिति सामान्य हो गई और वो पूरी तरह अब सेफ हैं।

को-स्टार्स की प्रतिक्रिया ने किया हैरान

एक्टर ने ये भी बताया कि जब उन्होंने अपने को-स्टार को इस घटना के बारे में बताया तो कुछ लोगों ने मजाक में पूछा कि क्या किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया था। सुमीत के मुताबिक, उनसे ये भी कहा गया कि अगर वीडियो होता तो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल सकती थी। इस पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में कई बार वायरल होने की चाहत में लोग दूसरे की इमोशन्स को नहीं समझते और दूसरे की एक्टिवीटी को अपने मजे के लिए रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर डाल देते है। सुमीत सचदेव ने ये भी बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने महसूस किया कि लोगों को केवल सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने के बजाय सार्थक कामों पर ध्यान देना चाहिए।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लौटे सुमीत

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुमीत सचदेव एकता कपूर के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के रीबूट में गौतम विरानी के किरदार में नजर आए हैं। साथ ही, शो में स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी विरानी और अमर उपाध्याय मिहिर विरानी की भूमिका निभाते दिखे।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग