24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fact Check: सलमान के बाद शाहरुख खान ने CJP Protest पर किया पोस्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

Shah Rukh Khan Viral Post On CJP Protest: सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर शाहरुख खान ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस दावे के पीछे कितनी सच्चाई है., चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Shah Rukh Khan Viral Post On CJP Protest

शाहरुख खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर किया पोस्ट? ( फोटो सोर्स- Twitter/@mythicbxrn)

Shah Rukh Khan Viral Post On CJP Protest: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान सोशल मीडिया पर भले ही कम सक्रिय रहते हों, लेकिन जब भी किसी बड़े सामाजिक या राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा होती है तो फैंस उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार जरूर करते हैं। इन दिनों CJP के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

सलमान खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर, इमरान खान और शबाना आजमी समेत कई फिल्मी सितारों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी, जिसे शाहरुख खान का आधिकारिक बयान बताया गया।

वायरल स्क्रीनशॉट में हुआ दावा

वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि शाहरुख खान ने छात्रों के समर्थन में लंबा संदेश लिखा है। पोस्ट में छात्रों की मेहनत, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कही गई थी। साथ ही ये भी लिखा गया था कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठानी चाहिए। इस कथित संदेश को देखते ही हजारों लोगों ने इसे सच मान लिया और सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया।

वायरल पोस्ट की सच्चाई क्या है?

हालांकि जब इस पोस्ट की पड़ताल की गई तो मामला कुछ और ही निकला। शाहरुख खान के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्ट मौजूद नहीं मिला। यानी जिस स्क्रीनशॉट को अभिनेता का बयान बताया जा रहा था, वह पूरी तरह फर्जी निकला।

फैक्ट चेक के बाद साफ हो गया कि शाहरुख खान ने अब तक CJP आंदोलन या छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट एडिट किया गया था, जिसे कुछ लोगों ने असली समझकर शेयर कर दिया।

फैंस ने भी उठाए सवाल

जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि स्क्रीनशॉट फर्जी है, शाहरुख खान के कई प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी पोस्ट पर भरोसा न करें। कई यूजर्स ने फर्जी स्क्रीनशॉट शेयर करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि किसी सेलिब्रिटी के नाम से झूठी बातें फैलाना गलत है।

क्यों बढ़ी थी चर्चा?

दरअसल, हाल के दिनों में कई बॉलीवुड सितारे CJP आंदोलन और छात्रों के मुद्दे पर खुलकर बोल चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या शाहरुख खान भी अपनी राय रखेंगे। इसी बीच फर्जी स्क्रीनशॉट वायरल होने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

फिलहाल फिल्म 'किंग' में व्यस्त हैं शाहरुख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग