18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“अपने होठों में इंजेक्शन लगवाओ”, दीया मिर्जा ने बताया बॉलीवुड का सच, आदमियों के कमेंट्स पर बयां किया दर्द

Dia Mirza: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर महिलाओं पर बनाए जाने वाले ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के दबाव पर बड़ा खुलासा किया है। दीया ने बताया कि कैसे निर्देशकों और निर्माताओं द्वारा उन्हें लिप जॉब और ब्रेस्ट बढ़ाने जैसी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की सलाह दी जाती थी, जिससे वह खुद को नाकाबिल समझने लगी थीं।
2 min read
Google source verification
Dia Mirza reveals on Bollywood truth and pain caused by men comments Get injections in your lips

दीया मिर्जा ने खोला बॉलीवुड का राज (Photo Source- Instagram)

Dia Mirza On plastic surgery industry comments: ग्लैमर और चकाचौंध से भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बाहर से जो चीजें जितनी खूबसूरत दिखती हैं, अंदर का सच कभी-कभी उतना ही कड़वा होता है। हाल ही में लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री अपनी आवाज उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और महिलाओं पर बनाए जाने वाले मानसिक दबाव को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। दीया मिर्जा ने खुलकर बताया है कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को उनके लुक्स बदलने के लिए मजबूर किया जाता है और इसके पीछे किसका हाथ होता है।

दीया मिर्जा से उजागर किया बॉलीवुड का काला सच

एक मीडिया पोर्टल से बातचीत के दौरान जब दीया मिर्जा से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी बढ़ती उम्र या अपने लुक्स को लेकर किसी दबाव का सामना करना पड़ा है? इस पर दीया ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "बिल्कुल! मुझे हमेशा यह बताया गया कि मुझे खुद को कैसे बदलना चाहिए और काम कैसे करना चाहिए। मुझसे बार-बार कहा गया कि मैं अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए क्या-क्या कर सकती हूं।"

दीया ने आगे जो कहा, वह फिल्म इंडस्ट्री के पुरुष प्रधान रवैये पर सीधा तमाचा है। उन्होंने कहा, "दिलचस्प बात यह है कि यह सलाह मुझे हमेशा मर्दों से ही मिली। कभी किसी महिला ने मुझे बिठाकर यह नहीं कहा कि 'जाओ अपने होठों में इंजेक्शन लगवाओ क्योंकि तुम्हारे होंठ बहुत पतले हैं' या 'अपने ब्रेस्ट को बड़ा करो क्योंकि वह बहुत छोटे हैं।' यह हमेशा मर्द ही कहते थे। यह एक कड़वा सच है।"

ब्यूटी टाइटल जीतने के बाद भी खुद को समझा 'नाकाबिल'

दीया मिर्जा ने याद किया कि जब वह महज एक टीनएजर (18-19 साल की) थीं, तब उन्होंने दो बड़े ब्यूटी टाइटल (मिस एशिया पैसिफिक समेत) जीते थे। इतनी बड़ी कामयाबी के बावजूद, इंडस्ट्री के मर्दों के इन कमेंट्स ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। दीया ने कहा, "जब बार-बार कोई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या खुद को एक्सपर्ट समझने वाला मर्द ऐसी बातें कहता था, तो मुझे लगता था कि मैं नाकाबिल हूं, मुझमें कोई कमी है।"

डर के दम पर चलती है फिल्म इंडस्ट्री

एक्ट्रेस ने कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के बढ़ते चलन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज पहले से कहीं ज्यादा महिलाएं कॉस्मेटिक सर्जरी करवा रही हैं और यह बेहद डरावना है। दीया के मुताबिक, इस पूरी इंडस्ट्री को मर्द चलाते हैं और वह इसे पूरी तरह से 'डर' के आधार पर चलाते हैं। जब कोई महिला अपने नेचुरल फीचर्स को बदलने की कोशिश करती है, तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी मर्द ने उसे यह अहसास कराया होता है कि वह काफी अच्छी या काफी जवान नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग