18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नारद मुनि’ के कॉस्ट्यूम में कैसी लगती थीं रेखा? हेमा मालिनी ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा

बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सुपरस्टार रेखा के साथ अपनी 50 साल पुरानी दोस्ती के दिलचस्प राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों इंडस्ट्री से नहीं बल्कि बचपन से एक दूसरे को जानती हैं। डांस क्लास को याद करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि बचपन में रेखा कितनी शरारती थीं और कैसे दोनों के परिवारों के बीच एक अनोखा कनेक्शन है…
2 min read
Google source verification
Hema Malini big reveal on Rekha childhood dance and How did Rekha looks in Narad Muni costume

हेमा मालिनी ने रेखा को लेकर की बात (Photo Source- Instagram)

Hema Malini recalls Rekha childhood dance class: बॉलीवुड में जहां अक्सर अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट और मनमुटाव की खबरें हेडलाइंस बनती हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री की दो ऐसी एवरग्रीन सुपरस्टार्स हैं जिनका रिश्ता एक मिशाल पेश करता है। जी हां! हम बात कर रहे हैं हेमा मालिनी (Hema Malini) और रेखा (Rekha) की। म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) का आने वाला एपिसोड दर्शकों को पुरानी यादों के सुनहरे सफर पर ले जाने वाला है।

इस शो में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के साथ अपनी गहरी और दशकों पुरानी दोस्ती के ऐसे दिलचस्प राज खोले हैं, जिन्हें फैंस शायद ही जानते होंगे। शो में होस्ट आदित्य नारायण ने जब हेमा मालिनी से पूछा कि उन्होंने रेखा के साथ लगभग आठ फिल्मों में काम किया है, तो उनका अनुभव कैसा रहा? इस पर हेमा मालिनी ने मुस्कुराते हुए पुरानी यादों का पिटारा खोल दिया।

हेमा मालिनी ने रेखा को लेकर खोले राज

हेमा मालिनी ने याद करते हुए बताया कि उनका और रेखा का रिश्ता स्क्रीन पर साथ आने से कई साल पहले चेन्नई में शुरू हो गया था। उन्होंने कहा, "मैंने रेखा को तब देखा था जब वह बहुत छोटी लड़की थी। मैं चेन्नई में भरतनाट्यम सीख रही थी और मैंने कुचिपुड़ी की ट्रेनिंग भी शुरू की थी। मैं गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम जी से ट्रेनिंग लेती थी। तब तक मेरी पहली फिल्म 'सपनों का सौदागर' रिलीज हो चुकी थी, लेकिन फिल्मों के साथ-साथ मैं स्टेज पर भी परफॉर्म करती थी।"

हेमा मालिनी ने आगे बताया कि जब वह डांस क्लास जाती थीं, तो रेखा भी वहीं आती थीं। वह बहुत शरारती बच्ची थीं। उनके गुरु जी हमेशा परेशान होकर कहते थे कि यह लड़की इतनी शरारती है कि डांस रिहर्सल से भाग जाती है और इसे पकड़ना बहुत मुश्किल काम है।

जब रेखा बनीं 'नारद मुनि'

रेखा के शुरुआती स्टेज परफॉर्मेंस का एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने बताया, "हमने गुरु जी के निर्देशन में भगवान कृष्ण, रुक्मिणी और सत्यभामा की कहानी पर आधारित एक डांस बैले (Dance Ballet) किया था। उस नाटक में नारद मुनि का किरदार छोटी सी रेखा ने कुचिपुड़ी स्टाइल में निभाया था। नारद मुनि के कॉस्ट्यूम में रेखा बेहद प्यारी लग रही थीं और उन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस दी थी।" हेमा जी ने हंसते हुए कहा कि उस समय उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यही छोटी लड़की एक दिन बॉम्बे आकर हिंदी सिनेमा की इतनी बड़ी स्टार बन जाएगी।

बहनों जैसा रिश्ता और मांओं का अनोखा कनेक्शन

दोनों अभिनेत्रियों ने साल 1972 में आई फिल्म 'गोरा और काला' में पहली बार स्क्रीन शेयर की थी, जिसके सेट पर उन्होंने अपनी बचपन की यादें ताजा कीं। इसके बाद उन्होंने फिरोज खान की कल्ट क्लासिक फिल्म 'धर्मात्मा' (1975) और 'अपने अपने' (1987) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

हेमा मालिनी ने बताया कि वह दोनों आज बहनों की तरह रहती हैं। सिर्फ वह दोनों ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के बीच भी एक अनोखा कनेक्शन था। रेखा की मां पुष्पावली जी और हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती जी, दोनों का जन्मदिन एक ही दिन यानी 3 जनवरी को होता था। इस वजह से दोनों परिवार हमेशा एक साथ मिलकर बर्थडे मनाते थे और ढेर सारी खूबसूरत यादें संजोते थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग