18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनाक्षी सिन्हा ने दिया सोनम वांगचुक का साथ तो पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से की अपील

Sonam Wangchuk hunger Strike: सोनम वांगचुक पिछले 3 हफ्तों से नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो शेयर कर उनका सपोर्ट किया था, अब उसी पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील भी की है।
2 min read
Google source verification
Shatrughan Sinha break silence on Sonakshi Sinha Support Sonam Wangchuk and appeals to PM Narendra Modi

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आई सोनाक्षी सिन्हा (Photo Source- Sonam Wangchuk Twitter)

Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha Support Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले में न्याय और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर लद्दाख के फेमस एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का अनिश्चितकालीन अनशन यानी भूख हड़ताल अभी भी जारी है। सोनम वांगचुक के इस आंदोलन को देशभर से भारी समर्थन मिल रहा है, और अब बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में सोनाक्षी सिन्हा ने भी वीडियो शेयर कर उनका साथ दिया था। अब बेटी के ऐसे सपोर्ट को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट पर शत्रुघ्न सिन्हा का बयान

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया था और सरकार से सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की थी। बेटी के इसी साहसी कदम के बाद, बॉलीवुड के 'शॉटगन' यानी शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपनी बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की सबके सामने जमकर तारीफ की है।शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भी गहरी चिंता जताई है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी से की दखल देने की अपील

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में सोनम वांगचुक को एक सच्चा "क्लाइमेट एक्टिविस्ट" और "एजुकेशन रिफॉर्मर" बताया है, जो छात्रों के भविष्य के लिए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। लगभग तीन हफ्ते से भूखे वांगचुक की सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, "वह लगभग 3 हफ्ते से एक सही काम के लिए आमरण अनशन पर हैं, उनकी सेहत खराब हो रही है... सरकार, संबंधित अधिकारियों, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ इंडिया (PMO) को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए और तुरंत इस मामले में दखल देना चाहिए। वांगचुक को बचाओ!"

अपनी बेटी की तारीफ में उन्होंने आगे लिखा, "मेरे परिवार का गर्व, मेरी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने आज मुझे और ज्यादा गर्व महसूस कराया है, क्योंकि वह हिम्मत से, खुलकर और समय पर जवाब देकर इस मुद्दे पर सामने आई है।"

सोनाक्षी सिन्हा ने दिया था सोनम वांगचुक का साथ

सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो में बताया कि आमतौर पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से दूर रहने के बावजूद उन्होंने इस बार चुप न रहने का फैसला क्यों किया। सोनाक्षी ने कहा, "मैंने कभी इस तरह का बयान नहीं दिया, लेकिन आज हम उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम सब सोनम वांगचुक को जानते हैं और यह भी जानते हैं कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है। वह बच्चों के भविष्य के लिए एक ऐसे सिस्टम से लड़ रहे हैं जो ठीक से काम नहीं कर रहा है। कोई सुन क्यों नहीं रहा है? कोई भी बातचीत के लिए तैयार क्यों नहीं है?" सोनाक्षी ने यह भी माना कि उनकी इन बातों की आलोचना हो सकती है, लेकिन उन्होंने साफ कहा, "मैं कोई एंटी-नेशनल नहीं हूं।"

वांगचुक की टीम ने कहा- "शुक्रिया!"

सोनाक्षी सिन्हा और '3 इडियट्स' फेम एक्टर ओमी वैद्य (Omi Vaidya) के समर्थन के बाद, सोनम वांगचुक के ऑफिशियल ऑफिस ने दोनों का आभार व्यक्त किया है। ओमी वैद्य ने भी वीडियो शेयर कर लोगों से वांगचुक के काम को समझने की अपील की थी। अब वांगचुक के समर्थन में किरण राव, जीनत अमान, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह और अभय देओल जैसे बड़े नाम भी शामिल हो चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग