18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर ऋतिक रोशन ने दिया बड़ा बयान, सपोर्ट करते हुए दर्द किया बयां

Sonam Wangchuk hunger strike: ऋतिक रोशन ने नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का खुला समर्थन किया है। ऋतिक ने स्टूडेंट्स के मानसिक तनाव पर गहरी चिंता जताई है और वांगचुक के उस बयान को सही ठहराया जिसमें उन्होंने नकलची डॉक्टरों और इंजीनियरों से देश के भविष्य को होने वाले खतरे की चेतावनी दी थी।
3 min read
Google source verification
Hrithik Roshan supports Sonam Wangchuk hunger strike said i know student trauma very well

ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट (Photo Source- Instagram and twitter)

Hrithik Roshan supports Sonam Wangchuk hunger strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET-UG) परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक मामले को लेकर लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का अनिश्चितकालीन अनशन (भूख हड़ताल) लगातार जारी है। इस आंदोलन को लेकर अब देश का माहौल गर्म होता जा रहा है। हाल ही में जंतर-मंतर पर वांगचुक के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य भी शामिल हुए थे, जिन्होंने इस कथित धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां जहां एक तरफ सोनम वांगचुक को सपोर्ट कर रही हैं वहीं उन्हें एक और बहुत बड़ा समर्थन मिला है। जो किसी और का नहीं बल्कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का है। एक्टर ने इस संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है और एक्टिविस्ट वांगचुक के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य पर जनता की चुप्पी पर तीखे सवाल उठाए थे।

ऋतिक रोशन ने किया सोनम वांगचुक को सपोर्ट

मशहूर एक्ट्रेस लीजा रे (Lisa Ray) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनम वांगचुक की एक रील शेयर की थी, जिसमें वांगचुक पेपर लीक पर देश की चुप्पी पर सवाल उठा रहे थे। ऋतिक रोशन ने इसी रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और लिखा, "यह पूरी तरह सच लगता है। जब मैंने अपनी एक फिल्म में टीचर का रोल किया था, तब मुझे करीब से पता चला था कि स्टूडेंट्स किस मानसिक ट्रॉमा यानी तनाव से गुजरते हैं।"

बता दें, ऋतिक रोशन ने सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30' में टीचर आनंद कुमार का किरदार निभाया था, जो गरीब बच्चों को IIT की तैयारी कराते हैं। फिल्म के दौरान ऋतिक ने छात्रों के संघर्ष को बेहद करीब से महसूस किया था। अब उन्होंने सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है।

सोनम वांगचुक ने डॉक्टर्स पर दिया था बयान

लीजा रे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सोनम वांगचुक ने पेपर लीक पर लोगों की खामोशी पर गहरी हैरानी जताई थी। उन्होंने दावा किया कि इस मानसिक तनाव के कारण 20 युवाओं ने अपनी जान तक ले ली है। वांगचुक ने कहा कि छात्र इन परीक्षाओं के लिए अपनी पूरी जिंदगी कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी परीक्षाओं में धांधली हो जाती है।

देश को चेतावनी देते हुए वांगचुक ने आगे कहा, "यह सिर्फ उन छात्रों का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह आपके लिए भी बहुत मायने रखता है। कल जो डॉक्टर आपका और आपके बच्चों का इलाज करेंगे, वह वही होंगे जिन्होंने पैसे देकर नकल की है और जो कभी डॉक्टर बनने के लायक ही नहीं थे।" उन्होंने कहा कि यही बात इंजीनियरों पर भी लागू होती है, जो कल को ऐसी कमजोर इमारतें बनाएंगे जिसमें आने वाली पीढ़ियां जिंदा दफन हो जाएंगी। आखिर में उन्होंने कहा कि अगर आज लोग अपनी आवाज नहीं उठाते, तो वे जानवरों की तरह मरने के लिए अभिशप्त (Condemned) हैं।

ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट

अगर बात करें ऋतिक रोशन के काम की, तो उन्हें आखिरी बार शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'अल्फा' (Alpha) में देखा गया था, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई-थ्रिलर फिल्म में एक शानदार स्पेशल अपीयरेंस दिया था। इससे पहले ऋतिक, अयान मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर 2' (War 2) में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग