
Mumbai to Velankanni Special Train: वेलंकन्नी फेस्टिवल के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) मुंबई और वेलंकन्नी के बीच 4 स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 01161 (LTT मुंबई- वेलंकन्नी स्पेशल)
26 अगस्त और 7 सितंबर को चलेगी। ट्रेन सुबह 11:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 2 बजे वेलंकन्नी पहुंचेगी। इसके कुल 2 फेरे संचालित किए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 01162 (वेलंकन्नी- LTT मुंबई स्पेशल)
28 अगस्त और 9 सितंबर को वेलंकन्नी से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 5:15 बजे छूटेगी और अगले दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पहुंचेगी। इसके कुल 2 फेरे संचालित होंगे।
इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, कलबुर्गी, वाडी, यादगिर, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अदोनी, गुंटकल, गूटी, तडीपत्री, येर्रागुंटला, कडप्पा, राजमपेट, रेणिगुंटा, कटपाडी, तिरुवन्नामलाई, विलुप्पुरम, मयिलादुथुराई और नागपट्टिनम स्टेशनों पर होगा।
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसी टू-टियर, 8 एसी थ्री-टियर, 8 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकेंड क्लास और 2 सेकेंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01161 के लिए 3 अगस्त से सभी PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर आरक्षण शुरू हो गया है। जनरल (अनारक्षित) कोच के टिकट UTS सिस्टम के माध्यम से सामान्य किराए पर बुक किए जा सकते हैं। यात्री RailOne ऐप का उपयोग करके भी टिकट बुक कर सकते हैं।