29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: LTT-रक्सौल स्पेशल की सेवा का हुआ विस्तार, खानदेश एक्सप्रेस भी अब 6 दिन चलेगी

LTT Raxaul Special Train Extension: रेलवे ने एलटीटी मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन की 14 अतिरिक्त सेवाओं का विस्तार किया है। वहीं, दादर-भुसावल खानदेश एक्सप्रेस अब 1 अगस्त से सप्ताह में छह दिन चलेगी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 29, 2026

Indian Railways news

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी (Patrika File Photo)

Dadar Bhusaval Khandesh Express: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के संचालन को 14 अतिरिक्त फेरों तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, दादर-भुसावल खानदेश एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन के बजाय छह दिन चलेगी। इसके अलावा इस ट्रेन को बोईसर और दहानू रोड स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से मुंबई, बिहार, गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

एलटीटी से रक्सौल के बीच 14 अतिरिक्त स्पेशल सेवाएं

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05558 एलटीटी मुंबई-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल का संचालन पहले 30 जुलाई तक होना था। अब इसे 17 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेन कुल 7 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इसी तरह 05557 रक्सौल-एलटीटी मुंबई साप्ताहिक स्पेशल को भी 15 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन भी 7 अतिरिक्त सेवाएं देगी।

ट्रेन की संरचना में कोई बदलाव नहीं

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए पहले की तरह ही कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन में एक एसी फर्स्ट क्लास, दो एसी टू-टियर, छह एसी थ्री-टियर, सात स्लीपर, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक सेकेंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर कार होगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के संचालन के दिन, समय-सारिणी और सभी स्टेशनों पर ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

दादर-भुसावल खानदेश एक्सप्रेस अब सप्ताह में 6 दिन चलेगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19003/19004 दादर मुंबई-भुसावल खानदेश एक्सप्रेस के फेरों में भी बढ़ोतरी की है। यह ट्रेन अब 1 अगस्त से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन यानी सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। इसी प्रकार भुसावल से दादर आने वाली ट्रेन संख्या 19004 भी इन्हीं छह दिनों में संचालित होगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

रेलवे ने इस ट्रेन को बोईसर और दहाणु रोड स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का भी फैसला किया है। इसके अलावा ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, विरार, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, भेस्तान, चलथान, बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडाईचा, सिंदखेड़ा, नरडाना, अमलनेर, धरणगांव और जलगांव समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर पहले की तरह रुकेगी। रेलवे ने बताया कि खानदेश एक्सप्रेस की टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग