
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' कंटेस्टेंट जसप्रीत सिंह (Photo Source- Indias Got Latent 2 Show)
Indias Got Latent Season 2 Jaspreet Singh magician: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' (India's Got Latent Season 2) अपने नए एपिसोड्स के साथ सोशल मीडिया पर लगातार धमाल मचा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना के साथ पैनलिस्ट के रूप में राघव जुयाल, निहारिका एनएम, मुनव्वर फारुकी और रोहन जोशी नजर आ रहे हैं। हर बार की तरह इस एपिसोड ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कंटेस्टेंट जसप्रीत सिंह यानी अर्फ 'सनी मैजिक' के माइंड-रीडिंग एक्ट की हो रही है, जिन्होंने जजों से मिलने वाले सटीक स्कोर का पहले ही अनुमान लगाकर सभी के होश उड़ा दिए। अब खुद जसप्रीत ने कुछ BTS वीडियो शेयर किए हैं और कई शो को लेकर कई बातें बताई हैं।
जसप्रीत सिंह ने अपने इस वायरल एक्ट के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने शो के सेट से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनसुनी बातें बताई हैं। जसप्रीत ने बताया कि शूटिंग का समय दोपहर 3 बजे तय किया गया था, लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स को सुबह 10 बजे ही बुला लिया गया था। सेट पर लगभग 22 से 23 पार्टिसिपेंट्स आए थे, लेकिन फाइनल एपिसोड में केवल कुछ ही चुने हुए एक्ट्स दिखाए गए।
जसप्रीत ने अपने एक्ट के पीछे की प्रक्रिया समझाते हुए कहा, "असली शूट शुरू होने से पहले हमें एक पेपर दिया जाता है, जिस पर नाम, एक्ट की जानकारी और उम्मीद किए जाने वाले स्कोर को लिखना होता है। यह सब कैमरे पर रिकॉर्ड होता है ताकि बाद में कोई बदलाव न हो सके।"
जजमेंट के दौरान जसप्रीत ने अपना लिखा हुआ पेपर रोहन जोशी को पढ़ने के लिए दिया। पेपर पर लिखा था, "मुझे पता है कि जज मुझे 8.5 नंबर देंगे, लेकिन सच कहूं तो मैं खुद को 9 नंबर दूंगा।" रोहन के यह पढ़ते ही सभी जज स्तब्ध रह गए। समय रैना ने तुरंत जसप्रीत को विजेता घोषित करते हुए 1 लाख का इनाम दे दिया।
जसप्रीत ने हंसते हुए खुलासा किया कि इस जादुई प्रेडिक्शन के तुरंत बाद समय रैना खुद चलकर उनके पास आए थे। उन्होंने बिना कुछ पूछे सीधे जसप्रीत की जेब में हाथ डालकर चेक किया कि कहीं उनके पास कोई दूसरी फर्जी पर्ची या चिट तो नहीं छिपी है। वहीं, वीडियो के आखिर में जसप्रीत ने बताया कि यूट्यूब पर दिखने वाला एपिसोड काफी एडिटेड होता है। उनका स्टेज टाइम लगभग 40 मिनट का था, जिसे काटकर एपिसोड में दिखाया गया है।
Updated on:
29 Jul 2026 10:53 am
Published on:
29 Jul 2026 10:28 am
