मुंबई

चीनी सामान पर DRI का बड़ा एक्शन, 160 टन खिलौने, नकली ब्यूटी प्रोडक्ट और जूते जब्त

Action on Chinese goods : जांच में सामने आया कि 10 कंटेनरों में बड़ी मात्रा में चीनी खिलौने, नकली सौंदर्य प्रसाधन और बिना किसी ब्रांड वाले जूते छिपाकर रखे गए थे।
less than 1 minute read
Jul 30, 2025
DRI takes action on Chinese goods
6.5 करोड़ रुपये का चीनी खिलौना, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और जूते जब्त (AI Image)

Maharashtra News: मुंबई डीआरआई (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 160 मीट्रिक टन अवैध आयातित चीनी सामान जब्त किया है। इनमें चीन निर्मित खिलौने, नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स और बिना ब्रांड वाले जूते शामिल हैं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 6.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने गुजरात के मुंद्रा, हजीरा और कांडला एसईजेड बंदरगाह तथा हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आईसीडी पियाला पर छापेमारी की। इस दौरान तस्करी के सामानों से भरे 10 कंटेनर पकड़े गए।

जांच में सामने आया कि इन कंटेनरों में बड़ी मात्रा में खिलौने, कुछ नकली सौंदर्य प्रसाधन और बिना किसी ब्रांड वाले जूते छिपाकर रखे गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, ये सभी खिलौने विदेश व्यापार नीति और खिलौना (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020 का उल्लंघन करते हुए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के प्रमाणन के बिना भारत में मंगवाए गए थे। बीआईएस अनुपालन न करने वाले ऐसे सामानों का आयात देश में प्रतिबंधित है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन सामानों की देश के किन-किन हिस्सों में सप्लाई होने वाली थी। इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Updated on:
30 Jul 2025 10:22 am
Published on:
30 Jul 2025 10:19 am