23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री! 390 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार

Mumbai Crime News: यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 29 Jul 2025, 11:27 AM IST

Maharashtra drug factory busted

मुंबई पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

मुंबई पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के मैसूरु में छापा मारकर 192 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ 'मेफेड्रोन' ड्रग्स जब्त किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 390 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस ड्रग रैकेट में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस सनसनीखेज मामले की शुरुआत इस साल अप्रैल में हुई थी, जब मुंबई के साकीनाका इलाके से एक शख्स को 52 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य तस्करों के नाम बताए, जिनसे पुलिस ने आगे 4.53 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये थी।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को 25 जुलाई को एक और मुख्य आरोपी सलीम इम्तियाज शेख उर्फ सलीम लांडगा (45) को बांद्रा रिक्लेमेशन से गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलवाडे ने बताया, “पूछताछ में सलीम ने खुलासा किया कि मैसूरु के रिंग रोड पर एक इमारत है, जो बाहर से होटल और गैराज जैसी दिखती है, लेकिन असल में वहां अवैध मेफेड्रोन फैक्ट्री चलाई जा रही थी।”

पुलिस ने 26 जुलाई को मैसूरु में छापा मारकर शेख समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त की।

यह मेफेड्रोन मुंबई और आस-पास के जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और जांच जारी है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग