
आसिम के तीखे बयान के बाद पारस छाबड़ा का बयान वायरल (सोर्स: X-@tinywishers/IMDb)
Asim Riaz controversy: टीवी की दुनिया के दो फेमस नाम आसिम रियाज और पारस छाबड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आसिम रियाज की एक तीखी टिप्पणी के बाद पारस छाबड़ा ने कृष्ण-थीम वाली एक रहस्यमयी स्टोरी शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे दोनों के बीच चल रही जुबानी जंग से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पारस ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।
आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर एक कमेंट किया था, जिसमें उन्होंने 'माइक्रोफोन के पीछे वाले आदमी' का जिक्र करते हुए तीखी बात कही। इस टिप्पणी के बाद लोगों का ध्यान पारस छाबड़ा की ओर गया और सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने बयानों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद पारस ने कृष्ण से जुड़ी एक कहानी शेयर की। पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर आसिम का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे आसिम की टिप्पणी का जवाब मान रहे हैं।
बता दें, पारस की पोस्ट सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, 'इनको भी बिग बॉस जाना है क्या?' वहीं, दूसरे यूजर ने पारस के पुराने बयान का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला से 'बिली आंखों' वाली बात कही थी और अब वही बात उनके व्यवहार से साबित होती दिख रही है। एक अन्य यूजर ने इस पूरे मामले को आस्था से जोड़ते हुए टिप्पणी की, 'अंदर ही अंदर दूसरे लोगों की आस्था के लिए नफरत है, है ना? हमारे देश को इसी से उबरना है। सिर्फ मीठी-मीठी बातों को मानना नहीं।'
पारस छाबड़ा की पोस्ट में आसिम रियाज का नाम नहीं है, इसलिए ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने ये पोस्ट आसिम के कमेंट के जवाब में ही शेयर की है। फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स दोनों घटनाओं को जोड़कर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
आसिम और पारस दोनों ही 'बिग बॉस' से जुड़े चर्चित चेहरे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिवीटी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। ऐसे में इस नई सोशल मीडिया बहस ने एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ला दिया है।
Updated on:
24 Aug 2026 06:51 pm
Published on:
24 Aug 2026 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
